ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिंडन पर ड्रोन बम …

UB India News by UB India News
September 25, 2023
in Lokshbha2024, सेना
0
हिंडन पर ड्रोन बम …
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गाजियाबाद में एयरफोर्स के हिंडन एयरबेस पर सोमवार को भारत की ड्रोन शक्ति का प्रदर्शन हुआ। देशभर की कंपनियां अपने हाईटेक ड्रोन लेकर पहुंचीं। इस दौरान किसी ड्रोन ने आसमान से ही संदिग्ध चीज को कैप्चर किया तो किसी ड्रोन ने आतंकियों के डमी ठिकानों पर बम गिराकर उसे नेस्तनाबूद किया।

इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने C-295 एयरक्राफ्ट की चाबी भी वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी को सौंपी। इस दौरान राजनाथ सिंह ने सर्वधर्म प्रार्थना की। उन्होंने रोली से एयरक्राफ्ट पर स्वास्तिक बनाया। एयरक्राफ्ट को रक्षा सूत्र बांधा। राजनाथ सिंह और VR चौधरी C-295 एयरक्राफ्ट के अंदर गए।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

C-295 एयरक्राफ्ट को वायुसेना को सौंपने से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुद इसकी खासियतें देखीं।
C-295 एयरक्राफ्ट को वायुसेना को सौंपने से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुद इसकी खासियतें देखीं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने C-295 पर स्वास्तिक बनाया। इसके बाद औपचारिक तौर इस भारतीय वायुसेना को सौंप दिया।

50 से ज्यादा ड्रोन ने किया प्रदर्शन
भारत ड्रोन शक्ति शो की शुरुआत में एयरबेस पर सिबॉलिक तौर पर 2 संदिग्ध आतंकी दिखाई दिए। पहले एक ड्रोन ने उसकी तस्वीर कैप्चर की। जबकि तुरंत वहां पहुंचे दूसरे ड्रोन ने ऑटोमैटिक वैपन से फायरिंग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। इसके अलावा, शो में 50 तरह के ड्रोन का प्रदर्शन हुआ। इसमें रक्षा, कृषि, अग्निशमन, हेल्थ, सर्वेक्षण सेक्टर से जुड़े ड्रोन भी दिखाए गए।

ड्रोन ने क्या-क्या दिखाया

  • एक पाॅइंट पर आग लग गई तो उसे बुझाने के लिए ड्रोन भेजा गया। इसमें ड्रोन ने आग के ऊपर एक शेल गिराया और उससे आग बुझ गई।
  • एक ड्रोन 100 किलो तक का सामान उठाकर ले जाता हुआ दिखाया गया। ताकि सेना की मदद हो सके।

75 से ज्यादा ड्रोन स्टार्टअप हुए शामिल
26 सितंबर तक चलने वाले ड्रोन शो की मेजबानी भारतीय वायुसेना और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसमें ड्रोन के 50 से अधिक लाइव हवाई प्रदर्शन हो रहे हैं। देशभर के 75 से ज्यादा ड्रोन स्टार्टअप और कॉरपोरेट्स इसमें शामिल हुए हैं। भारत ड्रोन शक्ति-2022 का आयोजन नई दिल्ली में हुआ था। इस बार ये आयोजन दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर हो रहा है।

स्पेन मेड है C-295, इसे आगरा एयरबेस पर तैनात किया जाएगा
देश का पहला C-295 टेक्निकल मिलिट्री एयरलिफ्ट प्लेन भी आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ। ये विमान इसी महीने स्पेन से भारत लाया गया है। सितंबर 2021 में भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस (ADSpace) के साथ C-295 एयरक्राफ्ट के लिए 21 हजार करोड़ रुपए की डील की थी। 16 प्लेन रेडी-टू-फ्लाई कंडीशन में स्पेन से आ रहे हैं। बाकी के 40 प्लेन गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस कंपनी बनाएगी।

सूत्रों ने बताया, C-295 विमान आगरा एयरबेस पर तैनात होगा। वहीं पर इसका ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जा रहा है। C-295 एयरक्राफ्ट के लिए आगरा एयरबेस को इसलिए चुना गया है, क्योंकि इसे खासतौर पर पैराट्रूपर्स के लिए बनाया गया है और आगरा में ही वायुसेना का पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल है।

सी-295 एयरक्राफ्ट छोटे रनवे पर भी लैंड और टेकऑफ कर सकता है।
सी-295 एयरक्राफ्ट छोटे रनवे पर भी लैंड और टेकऑफ कर सकता है।

C-17 है जंबो जेट, मगर C-295 की खूबियां अलग
यूं तो भारतीय सेना के पास मालवाहक विमान के रूप में सबसे बेहतर C-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट है। ये विश्व के बड़े मालवाहक विमानों में से एक है। एक बार में ये विमान 200 से ज्यादा लोगों को लेकर उड़ने की क्षमता रखता है।

ये कारगिल, लद्दाख और पूर्वी व उत्तरी सीमाओं जैसी कठिन जगहों पर भी आसानी से उतर सकता है। लेकिन C-295 की ख़ासियत ये है कि इमरजेंसी में शॉर्ट टेकऑफ और लैंडिंग की जा सकती है। सिर्फ 320 मीटर ट्रैक पर ये टेक ऑफ कर सकता है, जबकि लैंडिंग के लिए इसे सिर्फ 670 मीटर रनवे चाहिए। ऐसे में खासकर पहाड़ी क्षेत्रों, जहां रनवे छोटे हैं, वहां ये एयरक्राफ्ट मददगार साबित होगा।

C-295 एयरक्राफ्ट की खासियतें

  • एयरक्राफ्ट अपने साथ 7,050 किलोग्राम का पेलोड उठा सकता है। एक बार में अपने साथ 71 सैनिक, 44 पैराट्रूपर्स, 24 स्ट्रेचर या 5 कार्गो पैलेट को ले जा सकता है।
  • लगातार 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है। 2 लोगों के क्रू केबिन में टचस्क्रीन कंट्रोल के साथ स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम भी है।
  • C-295MW ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में पीछे रैम्प डोर है, जो सैनिकों या सामान की तेजी से लोडिंग और ड्रॉपिंग के लिए बना है।
  • एयरक्राफ्ट में 2 प्रैट एंड व्हिटनी PW127 टर्बोट्रूप इंजन लगे हुए हैं। इन सभी प्लेन को स्वदेश निर्मित इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूइट से लैस किया जाएगा।
  • ये एयरक्राफ्ट शॉर्ट टेकऑफ और लैंडिंग कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक ये एयरक्राफ्ट 320 मीटर की दूरी में ही टेक-ऑफ कर सकता है। वहीं, लैंडिंग के लिए 670 मीटर की लंबाई काफी है। यानी लद्दाख, कश्मीर, असम और सिक्किम जैसे पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन में ये एयरक्राफ्ट मददगार साबित होगा।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

by UB India News
June 10, 2026
0

भारत की परमाणु रणनीति को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने बड़ा दावा किया है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट...

Next Post
नमस्ते…’ ह्यूमनॉइड रोबोट

नमस्ते...' ह्यूमनॉइड रोबोट

6000 KM लंबा भारत-मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारा -व्यापार का भूगोल’ भी बदलने की तैयारी

भारत-अमेरिका के मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर से सहमा चीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend