ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गणपति स्थापना : गजकेसरी सहित 4 शुभ योग में विराजेंगे गणेश

UB India News by UB India News
September 20, 2023
in अध्यात्म, खास खबर
0
गणपति स्थापना : गजकेसरी सहित 4 शुभ योग में विराजेंगे गणेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। गणेश उत्सव भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर चतुर्दशी तक मनाया जाता है। गणेश उत्सव के पहले दिन श्री गणेश जी की घर में स्थापना की जाती है और पूरे दस दिनों तक उनकी विधि-विधान से पूजा करके आखिरी दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। 28 सितंबर को गणपति उत्सव का समापन होगा। बप्पा की मूर्ति घर लाने से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वहीं मनचाही इच्छा की पूर्ति और अलग-अलग समस्याओं के समाधान के लिए गणेश चतुर्थी के पहले दिन इन उपायों को जरूर करें।

इस बार गणेश स्थापना पर मंगलवार का संयोग बन रहा है। विद्वानों का कहना है कि इस योग में गणपति के विघ्नेश्वर रूप की पूजा करने से इच्छित फल मिलता है। गणेश स्थापना पर शश, गजकेसरी, अमला और पराक्रम नाम के राजयोग मिलकर चतुर्महायोग बना रहे हैं।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

जैसे योग सतयुग में गणेश जन्म के समय थे, वैसे ही आज भी हैं

पुराणों के मुताबिक गणेश जी का जन्म भादौ की चतुर्थी को दिन के दूसरे प्रहर में हुआ था। उस दिन स्वाति नक्षत्र और अभिजीत मुहूर्त था। ऐसा ही संयोग आज बन रहा है। इन्हीं तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग में मध्याह्न यानी दोपहर में जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब देवी पार्वती ने गणपति की मूर्ति बनाई और उसमें शिवजी ने प्राण डाले थे।

मनचाही इच्छा की पूर्ति और अलग-अलग समस्याओं के समाधान के लिए गणेश चतुर्थी के पहले दिन इन उपायों को जरूर करें।

1. अगर आप अपने परिवार में मानसिक रूप से शांति बनाये रखना चाहते हैं तो आज आपको स्नान आदि के बाद एक लोटा जल लेकर उसमें थोड़ी-सी हल्दी मिलानी चाहिए और दूर्वा की सहायता से श्री गणेश भगवान का नाम लेते हुए सबसे पहले मंदिर में जल छिड़कें। फिर पूरे घर में उस जल को छिड़क दें।

2. अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, साथ ही परीक्षा में अपनी मेहनत का पूरा फल पाना चाहते हैं तो आज आपको श्री गणेश भगवान के 6 अक्षर के विद्या प्राप्ति मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘मेधोल्काय स्वाहा।’ इस प्रकार मंत्र जप के साथ ही आपको एक विद्या यंत्र भी धारण करना चाहिए।

3. अगर आपको अपने लिए कोई अच्छा जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है तो आज आपको श्री गणेश भगवान को 11 मोदक का भोग लगाना चाहिए। अगर आपको मोदक ना मिले, तो बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

4. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों की खुशियों को कभी किसी की नजर ना लगे, तो आज आपको श्री गणेश भगवान के आगे गोबर के उपले पर 2 कपूर और 6 लौंग की आहुति देनी चाहिए और उस आहुति की लौ को अपने बच्चे के माथे पर लगाना चाहिए।

5. अगर आप बुद्धि के साथ ही बल भी पाना चाहते हैं तो आज आपको श्री गणेश भगवान को पांच हल्दी की गांठ अर्पित करनी चाहिए। साथ ही गणेश गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है – एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

6. अगर कोई व्यक्ति आपके काम में बार-बार अड़चनें डाल रहा है तो आज आपको श्री गणेश भगवान को नारियल पर सात बार कलावा लपेटकर चढ़ाना चाहिए और भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए।

7. अगर आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन आपको किसी का सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है, तो आज आपको गणेश जी के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए । साथ ही गणेश मन्दिर में जाकर हरे मूंग का दान भी करना चाहिए ।

8. अगर कुछ दिनों से आपका काम में ज्यादा मन नहीं लग रहा है, तो आज आपको श्री गणेश भगवान की तस्वीर या मूर्ति के आगे बैठकर दोनों हाथों की  मुट्ठियां बांधकर, मध्यमा उंगलियों को बाहर की तरफ निकालकर सीधा करना चाहिए और आंखें बंद करके भगवान का ध्यान करते हुए ‘श्री गणेशाय नमः’ मंत्र का 5 मिनट के लिए जप करना चाहिए।

9. अगर आप अपने करियर के मामले में कुछ असमंजस की स्थिति में हैं तो आज आपको श्री गणेश मन्दिर में गुड़ अर्पित करने चाहिए।

10. अगर बहुत कोशिशों के बावजूद आपको अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है तो आज आपको भगवान गणेश के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ गं गणपत्ये नमः।’ इस प्रकार मंत्र जप के साथ ही श्री गणेश भगवान को शमी पत्र भी चढ़ाएं।

11. अगर आप अपना कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो आज आपको श्री गणेश भगवान को चंदन का तिलक लगाना चाहिए और उन्हें लाल रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए।

12. अगर आपको लगता है कि लोग आपकी तरक्की को देख कर जलते हैं तो आज आपको एक पान के पत्ते पर दो लौंग के जोड़े और दो सुपारी रखकर भगवान को अर्पित करना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
अनंतनाग हमले का गुनहगार उजैर खान, A+ कैटेगरी का आतंकी… सिर पर 10 लाख का इनाम

अनंतनाग एनकाउंटर में सेना को बड़ी कामयाबी, लश्कर आतंकी उजैर खान को किया ढेर

महिला आरक्षण विधेयक पर सोनिया गांधी : यह हमारा है, अपना है

महिला आरक्षण विधेयक पर सोनिया गांधी : यह हमारा है, अपना है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend