ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

UB India News by UB India News
September 11, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पीएम मोदी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने सभी को खादी से बने शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया। पीएम मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के पीएम ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्षों और सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने एक मिनट का मौन रखा और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी बोले- गांधी जी के आदर्श दुनिया के भविष्य के लिए मार्गदर्शक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि ‘राजघाट पर जी 20 परिवार ने शांति, सेवा, करुणा और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. जैसे-जैसे विविध राष्ट्र एकजुट हो रहे हैं, गांधी जी के शाश्वत आदर्श सामंजस्यपूर्ण, समावेशी और समृद्ध वैश्विक भविष्य के लिए हमारी सामूहिक दृष्टि का मार्गदर्शन करते हैं.’

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "राजघाट पर जी 20 परिवार ने शांति, सेवा, करुणा और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे-जैसे विविध राष्ट्र एकजुट हो रहे हैं, गांधी जी के शाश्वत आदर्श सामंजस्यपूर्ण, समावेशी और समृद्ध… pic.twitter.com/xSLMF2RHrz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2023

जी-20 घोषणा पर रजामंदी पीएम नरेंद्र मोदी की एक बड़ी सफलता

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय राजनीति और इतिहास के सहायक प्रोफेसर ट्रिस्टेन नेलर ने कहा कि भारत में जी-20 की घोषणा पर रजामंदी पीएम नरेंद्र मोदी और जी-20 के मेजबान के लिए एक सफलता है. इस शिखर सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण नतीजा अफ्रीकी संघ को जी-20 के सदस्य के रूप में शामिल करना है. यह इस क्लब की वैधता बढ़ाने और ग्लोबल साउथ के साथ सार्थक संबंध बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. भारत ग्लोबल साउथ और अन्य देशों के बीच एक पुल के रूप में काम करने के लिए अच्छी स्थिति में है, चाहे वह पश्चिम हो या खाड़ी राज्य, मध्य पूर्व, चीन और रूस. भारत कूटनीतिक रूप से अच्छी स्थिति में है, जो निश्चित रूप से समूह में शामिल नहीं किए गए लोगों के साथ संबंध बनाने में उसे लाभ देता है.

एक मिनट मौन रखकर दी गई महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के पीएम ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के राजघाट पर एक मिनट का मौन रखा गया और पुष्पांजलि अर्पित की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन राजघाट पहुंचे

भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे. दिल्ली के राजघाट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी का स्टोल देकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का स्वागत किया.

#WATCH भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन: राष्ट्राध्यक्षों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/j866fbpT3i

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव… pic.twitter.com/NRvW064VSq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2023

 

शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन

गौरतलब है कि G20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। सुबह 10 बजे के बाद G20 समिट का तीसरा और आखिरी सेशन शुरू होगा, जिसका थीम वन फ्यूचर है। कल G20 के दो सेशन हुए थे। पहले सेशन में ही नेताओं में डिक्लरेशन पर सहमति बन गई। पहले ही दिन 73 मुद्दों पर सभी सदस्य सहमत हुए। वहीं, भारत आज ब्राजील को 2024 में G20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपेगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मीटिंग करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
नवंबर में वर्चुअल सम्मेलन के सुझाव के साथ G-20 समिट का हुआ समापन, पीएम बोले- हमें एक फैमिली की तरह करना होगा काम

नवंबर में वर्चुअल सम्मेलन के सुझाव के साथ G-20 समिट का हुआ समापन, पीएम बोले- हमें एक फैमिली की तरह करना होगा काम

नवंबर में वर्चुअल सम्मेलन के सुझाव के साथ G-20 समिट का हुआ समापन, पीएम बोले- हमें एक फैमिली की तरह करना होगा काम

साझा डिक्लेरेशन भारत की कूटनीतिक जीत...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend