ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

“घरेलू ऊर्जा प्रबंधन” विषय पर वेबीनार का आयोजन

UB India News by UB India News
August 28, 2023
in Lokshbha2024, पटना
0
“घरेलू ऊर्जा प्रबंधन” विषय पर वेबीनार का आयोजन

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा ‘होम एनर्जी मैनेजमेंट’ (घरेलू ऊर्जा प्रबंधन) विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में इंजीनियर श्री महेश्वर प्रसाद ने अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण आइ.डी.ए. बिहार एवं बिहार राज्य उत्पादकता परिषद के अध्यक्ष डी.के. श्रीवास्तव ने दिया और सभा का संचालन पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बसंत कुमार सिन्हा ने किया।
वेबीनार में बताया गया की आर्थिक सामाजिक एवं पर्यावरणीय सततता के लिए विद्युत ऊर्जा का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वेबीनार में चर्चा की गई कि कैसे बुद्धिमता एवं चालाकी से विद्युत ऊर्जा खपत में भारी कटौती की जा सकती है। बताया गया कि स्मार्ट होम में आजकल सेंसर द्वारा पता कर लिया जाता है कि कब कमरों में लोगों की उपस्थिति नहीं है और विद्युत उपकरणों को बंद कर दिया जाता है।
वक्ता ने समझाया कि रेफ्रिजरेटर एयर कंडीशन और गीजर में थर्मोस्टेट एवं पंखों में रेगुलेटर के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण होता है उन्होंने बताया कि रिमोट की जगह में स्विच से ही विद्युत उपकरण को ऑफ करना चाहिए और कंप्यूटर को पावर सेविंग में रखना चाहिए। इसके अलावा सीलिंग फैन एवं ए.सी. फिल्टर एवं कुंडल (क्वायल) को हमेशा झाड़ कर धूल हटाना चाहिए एवं यथासंभव सूर्य की रोशनी एवं खिड़की से आने वाली हवा का उपयोग घरों में करना चाहिए। ए.सी. के लिए हमेशा फाइव स्टार रेटिंग के उपकरण लेने की सलाह भी दी गई। इसके अलावा नए वी.एल.डी.सी. पंखों एवं एल.ई.डी. बल्बों द्वारा ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि सुबह शाम ‘पिक लोड’ (अधिकतम भार) रहता है। इसलिए उस समय कुछ उपकरणों का उपयोग नहीं करके ऊर्जा बचाई जा सकती है। ‘स्मार्ट मीटर’ की गड़बड़ी के बारे में बताया गया कि ‘अर्थिंग’ को न्यूट्रल की जगह दूसरे बिंदु से जोड़ना ठीक है।
प्रश्नोत्तर एवं विस्तृत विश्लेषण में डॉक्टर विनोद गुप्ता, पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन के सचिव श्री एम.के. दास एवं अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह आदि ने भाग लिया एवं डॉक्टर विद्यनाथ झा, श्री रत्नेश्वर झा आदि ने भी अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज करायी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
दिग्विजय सिंह के इस Tweet पर मचा बवाल, दमोह में अलर्ट की स्थिति

दिग्विजय सिंह के इस Tweet पर मचा बवाल, दमोह में अलर्ट की स्थिति

नूंह में बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने की तैयारी, हाई अलर्ट और चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर

नूंह में बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने की तैयारी, हाई अलर्ट और चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend