ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ये पल अविस्मरणीय हैं. ये क्षण अभूतपूर्व हैं. यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद हैं: पीएम मोदी

UB India News by UB India News
August 24, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
ये पल अविस्मरणीय हैं. ये क्षण अभूतपूर्व हैं. यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद हैं: पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन चुका है. वहीं, चांद के किसी भी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है. भारत से पहले सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ऐसा कर चुके हैं.

भारत ने दुनिया में इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 landing on the Moon) की बुधवार को चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग हो चुकी है. इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 on Moon)के लैंडर विक्रम ने चांद के साउथ पोल पर शाम 6 बजकर 04 मिनट पर कदम रखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने थे. पीएम मोदी साउथ अफ्रीका से वर्चुअली इसरो के साथ कनेक्ट हुए थे. उन्होंने देशवासियों और इसरो को इस शानदार कामयाबी और उपलब्धि के लिए बधाई दी है. चंद्रयान-3 की लैंडिंग (Chandrayaan-3 Soft Landing) देखने के तुंरत बाद पीएम मोदी ने इंडियन स्पेस रिसर्च एजेंसी (ISRO) के चीफ एस सोमनाथ को फोन किया. पीएम ने इसरो चीफ और उनकी टीम को इस उपबल्धि की बधाई दी है. बता दें कि पीएम मोदी ब्रिक्स (BRICS) समिट में शामिल होने दक्षिण अफ्रीका गए हैं. वो जोहान्सबर्ग में हैं.

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

इसरो ने भी हौसलाअफजाई के लिए पीएम मोदी और देशवासियों का शुक्रिया अदा किया है. इस बीच इसरो के बेंगलुरु स्थित मिशन कमांड सेंटर का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में चंद्रयान-3 के चांद पर लैंडिंग होते ही वैज्ञानिकों की खुशी और गर्व दोनों देखा जा सकता है.

भारत चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन चुका है. वहीं, चांद के किसी भी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है. भारत से पहले सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ऐसा कर चुके हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘जब हम अपने आंखों के सामने इतिहास बनते देखते हैं, जीवन धन्य हो जाता है. ये पल अविस्मरणीय हैं. ये क्षण अभूतपूर्व हैं. यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद हैं. यह क्षण नए भारत के जयघोष का है. यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है. यह क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है. ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है. ये क्षण भारत में नई ऊर्जा, नया विश्वास, नई चेतना का है. ये क्षण भारत के उदयमान भाग्य के आह्वान का है. अमृतकाल की प्रथम प्रभा में सफलता की अमृत वर्षा हुई है. हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया. हमारे वैज्ञानिक साथियों ने भी कहा- भारत आज चांद पर पहुंच गया है.”

इस उमंग और उल्लास से मैं भी जुड़ा हूं-पीएम
पीएम मोदी ने कहा, “हृदय से मैं अपने देशवासियों के साथ, अपने परिवारजनों के साथ इस उमंग और उल्लास से जुड़ा हुआ हूं. मैं टीम चंद्रयान को, इसरो को और देश के सभी वैज्ञानिकों को जी-जान से बहुत-बहुत बधाई देता हूं जिन्होंने इस मिशन के लिए वर्षों से परिश्रम किया है.”

इसरो चीफ ने टीम को दी बधाई
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने अपनी टीम को इस सफलता की बधाई दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों का भी आभार जताया. उन्होंने कहा, “हमने चांद पर कदम रख लिया है. हमने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता हासिल कर ली है, भारत चांद पर है.” उन्होंने कहा, “हमने चंद्रयान 1 से सफर शुरू किया था. यह अब चंद्रयान 3 तक पहुंच चुका है. उन्होंने सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.” खास बात है कि इस दौरान इसरो चीफ ने अपने टीम को पहले बोलने का मौका दिया.

14 जुलाई को लॉन्च हुआ था चंद्रयान
बता दें कि चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया था. इसे चांद की सतह पर लैंडिंग करने में 41 दिन का समय लगा. धरती से चांद की कुल दूरी 3 लाख 84 हजार किलोमीटर है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
लैंडिंग के बाद विक्रम ने भेजी चांद के दक्षिणी हिस्से की पहली तस्वीर

लैंडिंग के बाद विक्रम ने भेजी चांद के दक्षिणी हिस्से की पहली तस्वीर

हिमाचल के कुल्लू में भीषण भूस्खलन ,कुल्लू में पहाड़ के दरकने से कई घर ढह गए

हिमाचल के कुल्लू में भीषण भूस्खलन ,कुल्लू में पहाड़ के दरकने से कई घर ढह गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend