ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 100 रुपए सस्ता

UB India News by UB India News
August 2, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 100 रुपए सस्ता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज यानी 1 अगस्त से देशभर में 3 बदलाव हुए हैं। अब ITR फाइल करने के लिए लेट फीस चुकानी होगी। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 99.75 रुपए घट गए हैं। सरकार ने डोमेस्टिक क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है। यहां हम इन बदलावों के बारे में बता रहे हैं…

1. ITR फाइल करने पर लेट फीस
फाइनेंशियल ईयर 2022-23 (असेसमेंट ईयर 2023-24) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो गई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार, 31 जुलाई को शाम 6 बजे तक 6.50 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल किए जा चुके थे। इनमें से लगभग 36.91 लाख ITR सिर्फ आखिरी दिन दाखिल किए गए।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

अगर आपने यह डेडलाइन मिस कर दी है, तो रिटर्न फाइल करने के लिए अब फाइन देना होगा। अगर किसी इंडिविजुअल टैक्सपेयर की सालाना आय 5 लाख रुपए से ज्यादा है, तब उसे 5,000 रुपए की लेट फीस देनी होगी। अगर टैक्सपेयर की एनुअल इनकम 5 लाख रुपए से कम है, तब उसे लेट फीस के रूप में 1,000 रुपए भरने होंगे।

2. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपए घटी
सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 अगस्त से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 100 रुपए घटाए है। अब दिल्ली में इसके दाम 1,680 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में 1,802.50 रुपए, मुंबई में 1,640.50 रुपए और चेन्नई में यह 1,852.50 रुपए में बिक रहा है। इससे पहले 4 जुलाई को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 7 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

वहीं, घरेलू यानी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह सिलेंडर 1,103 रुपए पर बिक रहा है। मुंबई में 1,102.50 रुपए और कोलकाता में 1,129 रुपए में मिल रहा है। आखिरी बार इसके दाम 1 मार्च 2023 को 50 रुपए बढ़े थे।

वित्त वर्ष 2022-23 में 153.50 रुपए बढ़े दाम
पिछले वित्त वर्ष में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कुल 4 बार बदलाव हुआ है। दिल्ली में दाम 949.50 रुपए से बढ़कर 1,003 रुपए हो गए हैं।

  • 7 मई को 2022 को दाम 50 रुपए बढ़ाए थे जिससे ये 949.50 रुपए से बढ़कर 999.50 रुपए पर पहुंच गए थे।
  • 19 मई 2022 को फिर से दामों में 2.50 रुपए का इजाफा किया गया। इसके बाद कीमत 1003 रुपए हो गई थी।
  • 6 जुलाई 2022 को LPG कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दाम 1053 रुपए हो गए थे।
  • 1 मार्च 2023 को दाम फिर से 50 रुपए बढ़ाए गए, जिससे सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई थी।

जून 2020 से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी बंद
जून, 2020 से LPG सिलेंडर पर ज्यादातर लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। अब केवल उज्जवला योजना के तहत जिन्हें सिलेंडर दिए गए हैं, उन्हें 200 रुपए की सब्सिडी मिलती है। इसके लिए सरकार करीब 6,100 करोड़ रुपए खर्च करती है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 1103 रुपए का हो चुका है।

भारत अपनी घरेलू LPG मांग को कैसे पूरा करता है?
भारत अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए LPG आयात पर निर्भर है। अमेरिका, सऊदी अरब और मध्य पूर्व के अन्य देश भारत को LPG निर्यात करते हैं। ऐवरेज सऊदी CP (LPG प्राइसिंग के लिए एक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड) FY21 और FY23 के बीच $415 प्रति मिलियन टन से बढ़कर $712 प्रति मिलियन टन हो गया।

3. डोमेस्टिक क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा
केंद्र सरकार ने आज से डोमेस्टिक क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है। क्रूड पेट्रोलियम पर स्पेशल ऐडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) ₹1600/टन से बढ़ाकर ₹4250/टन कर दिया गया है। डीजल पर विंडफॉल टैक्स पहले के शून्य से बढ़ाकर 1 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। पेट्रोल और एविएशन टरबाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। उधर CNG और PNG के दामों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
सामाजिक न्याय के लिए जरूरी…..

बिहार में होगा जातीय सर्वेक्षण, हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार के पक्ष में सुनाया फैसला, याचिका को किया ख़ारिज

आज रात दिखेगा आम दिनों से बड़ा चांद, इस अनोखे सुपरमून को भारत में आज रात को  देख सकेंगे लोग

आज रात दिखेगा आम दिनों से बड़ा चांद, इस अनोखे सुपरमून को भारत में आज रात को देख सकेंगे लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend