ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी 70 हजार युवाओं को सौपें सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किये संवाद

UB India News by UB India News
June 14, 2023
in केंद्रीय राजनीती, कैरियर
0
पीएम मोदी 70 हजार युवाओं को सौपें सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किये संवाद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘रोजगार मेला’ के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 70,000 से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में निजी और सरकारी सेक्टर दोनों ही जगह नौकरियों के निरंतर नए मौके बन रहे हैं. बहुत बड़ी संख्या में हमारे नौजवान स्वरोजगार के लिए भी आगे आ रहे हैं. गारंटी के बिना बैंक से लोन दिलाने वाली मुद्रा योजना ने करोड़ो युवाओं की मदद की है. सरकार से मदद पाने वाले नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ये रोजगार मेले NDA और भाजपा सरकार की नई पहचान बन गए हैं. आज एक बार फिर 70 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं. मुझे खुशी है कि भाजपा के शासन वाली राज्य सरकारे भी लगातार इस तरह के रोजगार मेले आयोजित कर रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया हमारी विकास यात्रा में साथ चलने को तत्पर है। भारत को लेकर विश्वास और हमारी अर्थव्यवस्था पर इतना भरोसा पहले कभी नहीं रहा. तमाम कठिनाइयों के बावजूद भारत अपनी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है. विश्व की बड़ी बड़ी कंपनियां उत्पादन के लिए भारत आ रही हैं. आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर है.

RELATED POSTS

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का गणित पूरी तरह बदल सकता है………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत एक दशक पहले की तुलना में ज्यादा स्थिर, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा मजबूत देश है. राजनीतिक भ्रष्टाचार, योजनाओं में गड़बड़ी और जनता-जनार्दन के धन का दुरूपयोग पुरानी सरकारों में यही पहचान बन गई थी. आज भारत सरकार की पहचान उसके निर्णायक फैसलों से होती है. आज भारत सरकार की पहचान उसके आर्थिक और प्रगतिशील सामाजिक सुधारों से हो रही है.

कई विभागों में की जा रहीं नियुक्ति 

बता दें कि रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के समेत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां की जा रही हैं। वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण, गृह मंत्रालय समेत कई विभागों में नई भर्ती की गई हैं। इन्हीं युवाओं को आज पीएम मोदी उनके नियुक्ति पत्र सौपेंगे।

पिछले वर्ष अक्तूबर में शुरू हुआ था अभियान 

पीएम मोदी ने पिछले वर्ष 22 अक्तूबर को लगभग 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान की शुरुआत की थी। अब तक कई चरणों में युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार यह अभियान पूरा कर लेगी और चुनावों में इसे अपने एजेंडे में प्रमुखता से रखेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का गणित पूरी तरह बदल सकता है………….

8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का गणित पूरी तरह बदल सकता है………….

by UB India News
June 29, 2026
0

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. हर दिन नए अपडेट सामने आ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

Next Post
अमेरिका में नरेंद्र मोदी के दौरे का बेसब्री से इंतजार, एंटनी ब्लिंकन ने संबंधों को बताया अद्वितीय

अमेरिका में नरेंद्र मोदी के दौरे का बेसब्री से इंतजार, एंटनी ब्लिंकन ने संबंधों को बताया अद्वितीय

आखिर एक ही बात कितनी बार कही जाएगी की नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार नहीं है…..

आखिर एक ही बात कितनी बार कही जाएगी की नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार नहीं है.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend