ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिंडनबर्ग मामले में अडानी ग्रुप को बड़ी राहत , सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी को जांच में नहीं मिले हेराफेरी के सबूत

UB India News by UB India News
May 20, 2023
in कारोबार
0
हिंडनबर्ग हमले के बाद सड़क पर उतरे अडानी, हांगकांग, सिंगापुर के बाद आज से इन तीन देशों में रोडशो

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 अदाणी ग्रुप को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई जांच कमेटी ने हिंडनबर्ग केस में क्लीन चिट दे दी है. सार्वजनिक हो चुकी रिपोर्ट में SC कमेटी ने कहा है कि अदाणी ग्रुप द्वारा पहली नज़र में किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है, और SEBI ने भी अदाणी समूह की ओर से दी गई जानकारी को गलत नहीं बताया है.

हिंडनबर्ग केस में SC कमेटी की रिपोर्ट की खास बातें…

  1. पहली नज़र में किसी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ
  2. शेयरों की कीमत बढ़ने में कानूनों का उल्लंघन नहीं हुआ
  3. SEBI को कीमतों में बदलाव की पूरी जानकारी थी
  4. अदाणी ग्रुप ने शेयरों की कीमतों को प्रभावित नहीं किया
  5. अदाणी की कंपनियों में गैरकानूनी निवेश के सबूत नहीं मिले
  6. संबंधित पार्टी से निवेश में नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ
  7. अदाणी ग्रुप ने लाभ पाने वाले मालिकों के नाम उजागर किए
  8. SEBI ने अदाणी ग्रुप से मिली जानकारी को गलत नहीं बताया है
  9. न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग को लेकर भी कानून का पालन किया गया
  10. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप में रिटेल निवेश का हिस्सा बढ़ा
  11. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप ने निवेशकों को राहत देने की कोशिश की
  12. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद शॉर्टसेलरों ने मुनाफा कमाया, इसकी जांच हो
  13. ये तमाम निष्कर्ष आखिरी नहीं, क्योंकि SEBI की जांच जारी

सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अडानी ग्रुप द्वारा शेयर की कीमत में मैनिपुलेशन के कोई सबूत नहीं मिले हैं। जांच कमेटी ने सेबी की 4 रिपोर्टस का हवाला दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जमा की गई है। साथ ही एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट ने कहा है कि अडानी ग्रुप ने स्टॉक एक्सचेंज को सभी जरूरी जानकारियां दी थीं। ग्रुप के शेयर पहले से ही एडिशनल सर्विलांस Measures की निगरानी में थे। आपको बता दें कि SEBI ने भी ED को जो रिपोर्ट दी है उसमें अडानी ग्रुप पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। यह अडानी ग्रुप के लिए बड़ी राहत की खबर है।

ग्रुप कंपनियों के शेयरों में आया उछाल 

सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप को राहत मिलने के बाद ग्रुप कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार में लिस्टेड 10 कंपनियों में से सिर्फ 1 में गिरावट बल्कि 9 में तेजी देखने को मिल रही है। अडानी इंटरप्राइजेट 2.20 फीसदी की तेजी के साथ 1931.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अडानी पावर में 3.27 की तेजी देखने को मिल रही है। अडानी ट्रांसमिशन, अडानी विल्मर, अंबुजा सीमेंट, एनडीटीवी में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

हिंडनबर्ग ने ग्रुप पर लगाए थे कई गंभीर आरोप 

आपको बता दें कि अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग ने इस साल जनवरी में अडाणी समूह पर आरोप लगाया था कि साइप्रस और मॉरीशस स्थित इनमें से कुछ कोष अडानी से जुड़े थे, जिनका इस्तेमाल समूह की कंपनियों शेयरों के भाव में गड़बड़ी करने में किया गया। हालांकि, अडाणी समूह ने सभी आरोपों से इनकार किया था। उसके बाद जांच कमेटी गठित की गई थी।

सेबी को तीन महीने का वक्त दिया गया 

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को गौतम अडानी की अगुवाई वाले समूह द्वारा शेयर मूल्यों में हेराफेरी करने के आरोपों की जांच पूरी करने के लिए तीन महीने यानी 14 अगस्त तक का समय दिया है।भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सेबी को गौतम अडानी की अगुवाई वाले समूह पर लगे शेयर मूल्यों में हेराफेरी के आरोपों की जांच पर रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। आपको बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने दो मार्च को, गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह द्वारा शेयर मूल्यों में हेराफेरी करने के आरोपों की जांच करने के लिए छह सदस्यीय समिति बनाने का आदेश दिया था। कारोबारी समूह पर यह आरोप अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में लगाए थे। उच्चतम न्यायालय अडाणी हिंडनबर्ग विवाद मामले पर 11 जुलाई को आगे की सुनवाई करेगा। पीठ ने कहा ‘‘सेबी को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए दिया गया समय 14 अगस्त 2023 तक बढ़ाया जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

Next Post
G20 की बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा

G20 की बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा

खड़गे के घर पर मिले विपक्ष के तीन बड़े नेता नीतीश, राहुल और तेजस्वी

कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend