ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

28 महीने में बनकर तैयार हुआ भव्य नया संसद भवन, 28 मई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

UB India News by UB India News
May 20, 2023
in खास खबर, ब्लॉग
0
28 महीने में बनकर तैयार हुआ भव्य नया संसद भवन, 28 मई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने गुरुवार पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से भेंटी की. इस मुलाकात के दौरान बिरला ने उन्हें राष्ट्र को नए संसद भवन को समर्पित करने के लिए आमंत्रित किया है. लोकसभा सचिवालय ने मीडिया को ओम बिरला और पीएम मोदी की मुलाकात की जानकारी दी है.

आपको बता दें कि साल 2019 में लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्यों ने केंद्र सरकार से नए संसद भवन के निर्माण के लिए अपील की थी. इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2020 में इसका शिलान्यास किया था. अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए संसद भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड में हुआ है. बताया जा रहा है कि 4 मंजिला नए संसद भवन में पार्टियों और मंत्रियों के साथ-साथ सांसदों का भी कमरा होगा. पुराने संसद भवन के मुकाबले नए संसद में जरूरतों के हिसाब बहुत बदलाव किया गया है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

पुराने संसद भवन में लोकसभा में 550 और राज्यसभा में 250 सदस्यों की बैठक की व्यवस्था है, जबकि नए संसद भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों की बैठने के इंतजाम किए गए हैं. नए नवनिर्मित संसद भवन में सेंट्रल हॉल की जगह कमेटी हॉल बनाया गया है. नए भवन में खासतौर पर संविधान कक्ष बना है. इसके साथ ही पुस्तकालय, कैंटीन, लाउंज की सुविधाएं हैं. नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद सांसदों के लिए नई सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी.

आखिर क्यों चुनी गई ये तारीख

दरअसल 26 मई 2014 को पहली बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। वहीं दूसरे कार्यकाल में 30 मई 2019 को वो फिर से प्रधानमंत्री बने। ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे थे कि पीएम इन दोनों में से किसी एक तारीख को नए संसद भवन का उद्घाटन कर सकते हैं। लेकिन अब क्योंकि ये साफ हो गया है कि 28 मई को उद्घाटन होने जा रहा है, तो लोगों में ये जानने की उत्सुकता है कि आखिर ये तारीख ही क्यों चुना गया? दरअसल 28 मई को वीर सावरकर की जयंती है। इस साल उनकी 140वीं जयंती मनाई जाएगी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यही तारीख क्यों चुना गया है।

दिसंबर 2020 में हुआ था नए संसद भवन का शिलान्यास

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, संसद के नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार (18 मई) को प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर उनसे इसका उद्घाटन करने का आग्रह किया था. बयान में कहा गया है कि लोकसभा और राज्यसभा ने पांच अगस्त, 2019 को सरकार से संसद के नए भवन के निर्माण के लिए आग्रह किया था. इसके बाद 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संसद के नए भवन का शिलान्यास किया गया.

नए संसद भवन की खासियत?

संसद के नवनिर्मित भवन को गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है. बयान के अनुसार, अब संसद का नवनिर्मित भवन जहां एक ओर भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों को और ज्यादा समृद्ध करने का कार्य करेगा, वहीं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में सदस्यों को अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से निष्पादित करने में सहायता मिलेगी. बयान में बताया गया है कि नए संसद भवन के अंतर्गत लोकसभा में 888 सदस्यों और राज्यसभा में 384 सदस्यों की बैठक की व्यवस्था की गई है. संसद के वर्तमान भवन में लोकसभा में 550 जबकि राज्यसभा में 250 माननीय सदस्यों की बैठक की व्यवस्था है.

संसद की नई इमारत का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था. नई इमारत राष्ट्र के शक्ति केंद्र सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास का हिस्सा है. राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर की सड़क का नवीनीकरण, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय का निर्माण, प्रधानमंत्री का एक नया कार्यालय और आवास और एक नया उपराष्ट्रपति एन्क्लेव भी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) की ओर से पूरी की जा रही इस परियोजना का हिस्सा हैं.

संसद की नई इमारत का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है. इस इमारत में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान कक्ष, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान होगा. संसद के वर्तमान भवन का निर्माण 1927 में हुआ था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
हिरोशिमा की G7 मीटिंग, QUAD समेत 40 से ज्यादा कार्यक्रम , प्रधानमंत्री मोदी के मैराथन दौरे

हिरोशिमा की G7 मीटिंग, QUAD समेत 40 से ज्यादा कार्यक्रम , प्रधानमंत्री मोदी के मैराथन दौरे

आनंद मोहन की रिहाई पर 8 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जी. कृष्णैया की पत्नी ने दी थी याचिका

आनंद मोहन रिहाई मामले में सुप्रीम कोर्ट अब 8 अगस्त को सुनवाई करेगा.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend