ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चक्रवाती तूफान के चलते IMD का बड़ा अलर्ट, देश के 50 से ज्यादा शहरों में होगी झमाझम बारिश

UB India News by UB India News
May 9, 2023
in Lokshbha2024
0
तबाही लाएगा साल का पहला साइक्लोन मोचा? बंगाल-ओडिशा अलर्ट पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साल का पहला चक्रवाती तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है. चक्रवाती तूफान मोका के चलते बंगाल की खाड़ी में एक लो डिप्रेशन बन रहा है. यही लो डिप्रेशन इन दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव का बड़ा कारण भी बना हुआ है. मई के महीने में देश के कई राज्यों में झमाझमा बारिश का दौर जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बड़ी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक देश के एक दो नहीं बल्कि 50 से ज्यादा शहरों में बारिश का दौर जारी रहेगा. यानी तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मई में लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान मोका की चपेट में कई राज्य आ रहे हैं. इसी के चलते मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अगले 24 से 48 घंटे में कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

IMD की मानें तो उत्तर भारत में सबसे ज्यादा असर देखने मिल सकता है. साइक्लोन मोका की वजह से ठंडी हवाएं चलेंगी. यही नहीं कई शहरों में झमाझम बारिश भी होगी.  मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और बारिश से तापमान में गिरावट आएगी.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा असर
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में सबसे ज्यादा चक्रवाती तूफान मोका का असर देखने को मिलेगा. यहां पर अगले 24 घंटे में 80 किमी प्रति घंटी की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं.

इसके अलावा अंडमान और निकोबार के इलाकों में भी सावधानी बरती जा रही हैं. यहां पर अगले दो दिन यानी 10 मई तक समुद्र के आस-पास जाने पर रोक लगा दी गई है. पर्यटकों को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

अलर्ट मोड पर प्रशासन
चक्रवाती तूफान को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारी की गई हैं. एक तरफ जहां मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है वहीं तटीय इलाकों को खाली करने का भी निर्देश दे दिया गया है. यहां रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है. वहीं एनडीआरएफ से लेकर एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात हैं .

भारत के अलावा इन देशों पर भी चक्रवाती तूफान का असर
भारत के साथ-साथ ये चक्रवाती तूफान दूसरे देशों पर भी तगड़ असर डाल सकता है. इनमें प्रमुख रूप से बांग्लादेश और म्यांमार शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
विवादों के बीच बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही ‘द केरल स्टोरी’, पहले दिन बंपर कमाई

पश्चिम बंगाल में बैन हुई 'द केरला स्टोरी', सीएम ममता बनर्जी ने लिया एक्शन

मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शराब नीति मामले में सीबीआई की चार्जशीट में पहली बार आया नाम

मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend