ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘मोदी की कब्र’, बादशाही मानसिकता और बजरंगबली की तरह भारत……….

UB India News by UB India News
April 7, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
‘मोदी की कब्र’, बादशाही मानसिकता और बजरंगबली की तरह भारत……….

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बीजेपी के 44वें स्थापना दिवस के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी संस्कृति परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीतिक संस्कृति प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने की है। आइये जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की 7 बड़ी बातें-

  1. भारत को लोकतंत्र की जननी करार देते हुए मोदी ने कहा कि शुरू से ही भाजपा की आस्था जनता के विवेक पर रही है और दिनों दिन वह आस्था और मजबूत होती जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया, भाजपा लोकतंत्र के अमृत से पोषित है और भाजपा देश के लोकतंत्र व उसके संविधान को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए काम कर रही है।’’
  2. प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते सालों में बहुत सारे दलों ने सामाजिक न्याय के नाम पर राजनीति का दिखावा किया और इन दलों के मुखिया अपने परिवार का भला करते रहे। मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने समाज की कतई चिंता नहीं की जबकि भाजपा सामाजिक न्याय को जीती है, उसकी भावना का अक्षरश: पालन करती है। 80 करोड़ गरीबों को बिना भेदभाव मुफ्त राशन मिलना सामाजिक न्याय का ही प्रतिबिंब है। 50 करोड़ गरीबों को बिना भेदभाव 5,00,000 रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलना सामाजिक न्याय की ही सशक्त अभिव्यक्ति है।’’
  3. पीएम ने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टियों की संस्कृति छोटा-छोटा सोचना, छोटे सपने देखना और उससे भी कम हासिल करके खुशियां मनाना है। खुशी मतलब एक दूसरे की पीठ थपथपाना है। भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है बड़े सपने देखना और उससे भी ज्यादा हासिल करने के लिए जी जान से खप जाना।’’
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हनुमान जी का जीवन आज भी हमें भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के पास असीम शक्ति है लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल तभी करते हैं जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त होता है। 2014 से पहले देश की स्थिति यही थी। आज भारत उस बजरंगबली की तरह अपने अंदर सुप्त शक्ति का आभास कर चुका है। आज भारत समंदर जैसी चुनौतियों का मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है। मोदी ने कहा कि जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है।
  5. पीएम मोदी ने कहा कि 1947 में अंग्रेज चले गए लेकिन जनता को गुलाम बनाए रखने की मानसिकता यहां के कुछ लोगों के जहन में छोड़ गए थे। ऐसा वर्ग खूब फला-फूला जो सत्ता को अपना जन्मजात हक समझता था। इन लोगों की बादशाही मानसिकता है जिसने जनता को हमेशा अपना गुलाम माना। 2014 में इस दबे कुचले वर्ग ने अपनी आवाज बुलंद की और बादशाही मानसिकता की आवाज को कुचल दिया।
  6. बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बादशाही मानसिकता वाले कभी सोच नहीं सकते थे कि दशकों-दशकों से हिंसा से जूझ रहे जम्मू कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट में शांति का सूरज निकलेगा। उन्होंने कल्पना नहीं की थी कि धारा 370 इतिहास बन जाएगा। बीजेपी ये काम कैसे कर रही है ये इन्हें पच नहीं रहा है। इसलिए नफरत से भरे हुए ये लोग झूठ-पर झूठ बोलते जा रहे हैं। ये लोग हताश और निराश हो चुके हैं कि अब एक ही रास्ता दिख रहा है और वो खुल के कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी।
  7. अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे इन राजनीतिक दलों की साजिशें चलती रहती हैं लेकिन देशवासियों को सपनों को बिखरते और मुरझाते हुए नहीं देख सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा वो पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है। जब जनसंघ का जन्म हुआ था तो हमारे पास न ज्यादा सियासी अनुभव था, न साधन थे, न संसाधन थे लेकिन हमारे पास मातृभूमि के प्रति भक्ति और लोकतंत्र की शक्ति थी।

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमें भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हनुमान जी के पास असीम शक्ति है लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल तभी करते हैं जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त होता है। 2014 से पहले देश की स्थिति यही थी। आज भारत उस बजरंगबली की तरह अपने अंदर सुप्त शक्ति का आभास कर चुका है। आज भारत समंदर जैसी चुनौतियों का मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है।

“हनुमान जी से प्रेरणा लेकर काम करती है भाजपा”
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है और करते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी वह पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदैव सर्वेपरि रहा है। एक भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत के मूलमंत्र के साथ हम आगे बढ़ते रहे हैं। आज भाजपा विकास, विश्वास का पर्याय है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ बीजेपी काम कर रही है। बीजेपी की नीति सर्वसमावेशी, सबका हित करनेवाली है।

“बादशाही मानसिकता वालों ने जनता को गुलाम माना”
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में लोगों ने पुनर्जागरण का शंखनाद कर दिया। राष्ट्र खोया हुआ गौरव पाने के लिए फिर से उठ खड़ा हुआ। अब दशकों से चली आ रही बुराईयां और चुनौतियां कमजोर पड़ती जा रही हैं। 1947 में अंग्रेज चले गए लेकिन जनता को गुलाम बनाए रखने की मानसिकता यहां के कुछ लोगों के जहन में छोड़ गए थे। ऐसा वर्ग खूब फला-फूला जो सत्ता को अपना जन्मजात हक समझता था। इन लोगों की बादशाही मानसिकता है जिसने जनता को हमेशा अपना गुलाम माना। 2014 में इस दबे कुचले वर्ग ने अपनी आवाज बुलंद की और बादशाही मानसिकता की आवाज को कुचल दिया।

“विरोधी कह रहे- मोदी तेरी कब्र खुदेगी”
प्रधानमंत्री ने अगे कहा कि आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है। उन्होंने कहा कि बादशाही मानसिकता वाले कभी सोच नहीं सकते थे कि दशकों-दशकों से हिंसा से जूझ रहे जम्मू कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट में शांति का सूरज निकलेगा। उन्होंने कल्पना नहीं की थी कि धारा 370 इतिहास बन जाएगा। बीजेपी ये काम कैसे कर रही है ये इन्हें पच नहीं रहा है। इसलिए नफरत से भरे हुए ये लोग झूठ-पर झूठ बोलते जा रहे हैं। ये लोग हताश और निराश हो चुके हैं कि अब एक ही रास्ता दिख रहा है और वो खुल के कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इस तरह की मानसिकता के लोगों को पता नहीं है कि देश की जनता बीजेपी के कमल को खिलाने के लिए ढाल बनकर खड़ी हुई है।

“जनसंघ के पास ना सियासी अनुभव था, न साधन”
पीएम ने कहा कि अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे इन राजनीतिक दलों की साजिशें चलती रहती हैं लेकिन देशवासियों को सपनों को बिखरते और मुरझाते हुए नहीं देख सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा वो पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है। जब जनसंघ का जन्म हुआ था तो हमारे पास न ज्यादा सियासी अनुभव था, न साधन थे, न संसाधन थे लेकिन हमारे पास मातृभूमि के प्रति भक्ति और लोकतंत्र की शक्ति थी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 4, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

Next Post
बवाल, इफ्तार, ‘सुशासन’ और ‘सेक्युलर’ के आईने से समझिए हलात को ———-

बवाल, इफ्तार, 'सुशासन' और 'सेक्युलर' के आईने से समझिए हलात को ----------

कर्नाटक में बीजेपी के लिए कितना अहम है येदियुरप्पा फैक्टर?

कर्नाटक में बीजेपी के लिए कितना अहम है येदियुरप्पा फैक्टर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend