ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तमिलनाडु से लौटे विशेष दल ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

UB India News by UB India News
March 12, 2023
in Lokshbha2024, पटना, मुख्यमंत्री
0
तमिलनाडु से लौटे विशेष दल ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलनाडु़ में बिहार के मजदूरों पर कथित रूप से हमले के जो वीडियो सोशल मीडि़या पर वायरल किये गये थे‚ वे सभी भ्रामक और गलत पाये गये। यह जानकारी घटना की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय विशेष दल ने शुक्रवार को दी। विशेष जांच दल ने शुक्रवार को १ अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रिपोर्ट सौंपी और विस्तार से जानकारी दी।

विशेष जांच दल ने बताया कि सोशल मीडिया में प्रचलित ७ वीडियो के साथ समाचार व संदेश‚ जो बिहार के प्रवासी श्रमिकों के मोबाइल फोन में पाये गये‚ वे सभी भ्रामक हैं। जिन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किये गये थे‚ वे घटनाएं इस संदर्भ में नहीं घटी थीं। ये सभी वायरल वीडियो गलत पाये गये। ४ से ७ मार्च तक तमिलनाडु के चेन्नई‚ तिरुपुर एवं कोयंबटूर जिलों में जिला प्रशासन‚ पुलिस प्रशासन‚ इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ–साथ वहां की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं वहां रह रहे बिहार के लोगों से मामले को लेकर बातचीत की गयी। जांच दल ने बताया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के स्तर पर अतिथि श्रमिकों को उनकी सुरक्षा का आश्वासन भी दिया गया। भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए तमिलनाडु सरकार कदम उठा रही है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

तमिलनाडु मामले की जांच करने गये विशेष दल ने माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar को सौंपी रिपोर्ट। pic.twitter.com/eGGQmZ0gxP

— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) March 10, 2023

तमिलनाडु़ में बिहारी श्रमिकों पर हमले का भ्रामक वीडि़यो पोस्ट करने वालों की गिरफ्तारी के लिए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने राज्य के विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। एड़ीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने कहा कि वीडियो पोस्ट करने वालों की पहचान के लिएएसआइटी का गठन किया गया है। जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। ईओयू ने फेसबुक‚ ट्विटर और गूगल से भ्रामक पोस्ट करने वाले लोगों से जुडे साक्ष्य मांगे हैं। इस मामले में चार लोगों जमुई के अमन कुमार‚ युवराज सिंह राजपूत‚ यूट¬ूब पर पोर्टल चलाने वाले मनीष कश्यप और राकेश तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच चल रही है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post

‘9 अगस्त 2022 के बाद अचानक दिव्यशक्ति मिल गई’

दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल को लिखा पत्र, ‘कौन एलजी’ वाले बयान के जवाब में कही ये बात

बिजली सब्सिडी को लेकर AAP सरकार ने नहीं मानी DMRC की सलाह तो अब LG ने दिए ये निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend