ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अटपटे फैसलों के बाद भी क्यों दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क

UB India News by UB India News
March 2, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार
0
ट्विटर पर लिखे जाने वाले शब्दों की बढ़ेगी लिमिट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. उन्होंने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए दुनियाबर में सुर्खियां बंटोरी हैं. वैसे तो सुर्खियों में रहना एलन मस्क के लिए कोई नई बात नहीं है. आए दिन एलन मस्क अपने अजीब फैसलों या फिर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ही हेडलाइन्स में बने रहते हैं. कभी Twitter सीईओ को अचानक हटाने का फैसला हो, ट्विटर खरीदना हो या फिर सीईओ की कुर्सी पर डॉग फ्लोकी को बैठाना हो या फिर कंपनी में बड़ी संख्या में छंटनी करना ऐसे ही अजीब या अटपटे फैसलों के चलते वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. बावजूद इसके उनकी संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. आइए जानते हैं आखिर इन अजीब फैसलों के बाद भी वो कौनसा मैजिक है जो एलन मस्क को दुनिया का सबसे रईस शख्स बना रहा है.

कितनी हुई एलन मस्क की संपत्ति?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति 187.1 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों के मुताबिक 15.4 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है. जबकि दूसरे नंबर पहुंच चुके फ्रांस के बर्नार्ड अर्नॉल्ट की संपत्ति अब 185.3 अरब डॉलर हो गई है.

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

एलन मस्क क्यों बने दुनिया के सबसे रईस
एलन मस्क भले ही आए दिन अजीब बयानों को लेकर सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बने रहते हों, लेकिन उनकी सबसे अमीर बनने के पीछे है उनका शातिर कारोबारी दिमाग. दरअसल जिस कंपनी को लेकर एलन मस्क कभी नुकसान उठा चुके हैं उसी के दम पर वो तेजी से आगे भी बढ़ना जानते हैं.  मस्क की टेस्ला कंपनी के शेयरों में ही 90 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

क्या कहते हैं आंकड़े
– 90 फीसदी इस साल एलन मस्क के टेस्ला शेयरों में दिखी बढ़ोतरी
– 207 डॉलर पर है टेस्ला के शेयर जो जनवरी में 108 रुपए था
– 137 बिलियन डॉलर संपत्ति थी, बीते वर्ष जो बढ़कर 187.6 बिलिनय डॉलर पहुंच गई है
– 2021 में एलन मस्क की संपत्ति अपने चरम पर थी. उस दौरान वे 338 बिलियन यानी करीब 28 लाख करोड़ रुपए के मालिक थे
– 24 घंटे में ही एलन मस्क की कंपनी 6.98 अरब डॉलर बढ़ गई
– 50 अरब डॉलर का इजाफा इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक हुआ है

कौन होगा Twitter का नया CEO
ट्विटर के नए सीईओ को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं. भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को हटाए जाने के बाद से ही मस्क ने इस सीट पर किसी को भी काबिज नहीं किया था. हाल में उन्होंने एक डॉगी को इस सीट पर बैठकर हर किसी का ध्यान खींचा था. लेकिन अब जल्द ही इस पद पर किसी की भर्ती होने जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्विटर के नए सीईओ के तौर पर स्टीव डेविस का नाम सबसे आगे है.
स्टीव द बोरिंग कंपनी के सीईओ हैं. हालांकि ये बोरिंग कंपनी भी एलन मस्क की ओर से ही स्थापित की गई थी. यही नहीं स्टीव को एलन मस्क का काफी करीबी भी माना जाता है.

स्टीव पर ही क्यों भरोसा
बताया जाता है कि, स्टीव वही शख्स हैं जिसको एलन मस्क ने ट्विटर की लागत में 500 मिलियन डॉलर की कटौती करने का लक्ष्य दिया था. लेकिन स्टीव ने ये कटौती 1 अरब डॉलर तक की थी. यही वजह है कि, स्टीव डेविस पर एलन मस्क काफी भरोसा करते हैं. हालांकि अब तक उनके सीईओ बनाए जाने पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

Next Post
सीएम योगी ने तोड़ा यूपी के सभी दिग्गजों का रिकॉर्ड

सीएम योगी ने तोड़ा यूपी के सभी दिग्गजों का रिकॉर्ड

कहां गया महबूब… यह जमींदारी भाषा नहीं चेलगी’, संजय सरावगी के बयान पर बवाल

कहां गया महबूब... यह जमींदारी भाषा नहीं चेलगी', संजय सरावगी के बयान पर बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend