ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज 26 फरवरी का इतिहास

UB India News by UB India News
February 26, 2023
in Lokshbha2024, आज का इतिहास
0
आज 23 फरवरी सन् 2023 का इतिहास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश-दुनिया के इतिहास में 26 फरवरी की तारीख पर कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। कहने को तो फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना है, लेकिन यह बहुत बड़ी बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है. 26 फरवरी की बात करें तो कुछ बरस पहले की एक घटना सबके जहन में ताजा होगी, जब भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा को पार कर पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया था.

इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में भारतीय सुरक्षाकर्मियों पर किए गए कायराना आत्मघाती बम हमले ने पूरे देश का सीना छलनी कर दिया था. हमले में केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल के 46 जवानों की मौत हुई और पाकिस्तान के इस्लामी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने बड़ी बेहयाई से इस हमले की जिम्मेदारी ली.

RELATED POSTS

आज 14 मई 2026 का इतिहास

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

26 फरवरी की तारीख एक अन्य बड़ी घटना की भी साक्षी रही है. दरअसल 26 फरवरी, 1857 को बंगाल में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की पहली चिंगारी भड़की थी, जो देखते देखते एक जन आक्रोश की ज्वाला में बदल गई. इसे देश में अंग्रेजों के खिलाफ पहली जनक्रांति कहा जाता है. देश दुनिया के इतिहास में 26 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

पढ़ें 26 फरवरी का इतिहास

320 : चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलीपुत्र का शासक बनाया गया.

1857 : पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों के खिलाफ पहले सैन्य विद्रोह की शुरूआत की.

1958 : पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता को असम के शाही परिवार को फिर से गद्दी पर बिठाने के प्रयासों के कारण फांसी पर लटका दिया गया.

1966 : महान स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त विनायक दामोदर सावरकर का निधन.

1972 : वर्धा के निकट आरवी में बनाए गए विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया.

1975 : गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय शंकर केन्द्र स्थापित किया गया.

1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

1976 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया.

1991 : तकरीबन सात महीने तक कुवैत पर कब्जे के बाद इराकी फौजों को अमेरिका और सहयोगी देशों की सेना ने कुवैत से खदेड़ बाहर किया. सद्दाम हुसैन ने इराकी रेडियो पर कुवैत से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा की.

1993 : न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में 6 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए. इस हमले ने अमेरिका के लोगों को हैरान कर दिया क्योंकि महाशक्ति पर यह इस तरह का पहला हमला था.

2011 : अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया.

2019 : भारतीय वायु सेना ने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविरों को निशाना बनाया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज 14 मई 2026 का इतिहास

आज 14 मई 2026 का इतिहास

by UB India News
May 13, 2026
0

आज 14 मई इतिहास के झरोखे को खोले तो अनगिनत रंग भरे बदल तैरते नजर आएंगे । इसी झरोखे में...

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

by UB India News
August 15, 2025
0

14 अगस्त 1947 एक ऐसी तारीख है जिसे भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी दिन...

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

Next Post
बढ़ती हिंसक भाषा

बढ़ती हिंसक भाषा

जी–20 पर यूक्रेन युद्ध का ग्रहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend