ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सपना एक बार फिर टूट गया………

UB India News by UB India News
February 25, 2023
in क्रिकेट, खास खबर, महिला युग
0
सपना एक बार फिर टूट गया………

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का विश्व कप खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। भारतीय टीम को टी–२० विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों महज पांच रन से हार का सामना करना पड़़ा। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम को जीत के द्वार तक तो पहुंचा दिया पर उस द्वार को पार करने में एक बार असफल हो गइ। कुछ महीनों पहले बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में भी भारतीय टीम को कुछ इसी तरह से हार का सामना करना पड़़ा था। उस समय भारत को छह ओवरों में जीत के लिए ५० रन बनाने थे और आठ खिलाड़़ी आउट होने बाकी थे पर भारतीय टीम ३२ रन ही जोड़़ सकी और स्वर्ण पदक जीतने से वंचित हो गई। हर बार की तरह भारतीय टीम के हारने के बावजूद लड़़ने के अंदाज की तारीफ की जा रही है। पर इस तारीफ से विश्व कप खिताब को नहीं जीता जा सकता है। हम तमाम बार सपना साकार करने के करीब पहुंचकर भी उसे क्यों नहीं पूरा कर पा रहे हैं‚ इस बारे में बीसीसीआई‚ टीम प्रबंधन और खिलाडि़़यों को सोचने की जरूरत है। वैसे देखा जाए तो टीम में कोई खास कमी नहीं है। कमी है तो बस खिलाडि़़यों के मानसिक कमजोरी की। ऐसा करने से हमारी क्रिकेटरों को महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी धड़़कनों को काबू रखना आएगा‚ जो कि सपना साकार करने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा कैच को पकड़़ने और फील्डिं़ग में सुधार की भी जरूरत है। मौजूदा दौर में विकेट के बीच दौड़़ की अहमियत है। इस कमजोरी की वजह से ही भारत ने भाटिया और कप्तान हरमनप्रीत के विकेट खोए और मैच भी। हम सभी जानते हैं कि किसी भी टीम को तैयार करने में कोच की भूमिका अहम होती है। पर भारतीय महिला क्रिकेट में जिस तरह कोच का आना जाना लगा रहता है‚ उससे टीम की तैयारियों को सही दिशा नहीं मिल पाती है। पुरुष टीम की तरह महिला टीम को भी लंबी अवधि के लिए कोच मिले तो टीम बेहतर तैयारी कर सकती है। यह जरूर है कि देश में चार मार्च से पहली बार महिला क्रिकेट लीग की शुरुआत हा रही है और इसमें खेलकर हमारी युवा खिलाडि़यों के स्तर में जरूर सुधार आएगा और बहुत संभव है कि इसके बाद हमारी टीम विश्व कप जीतने के सपने को साकार कर सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
खालिस्तानी अवधारणा कितनी विनाशक हो सकती है………

खालिस्तानी अवधारणा कितनी विनाशक हो सकती है.........

घर से संपर्क का तार टूटा कि लड़कियां राक्षसों के चंगुल में फंसीं………….

घर से संपर्क का तार टूटा कि लड़कियां राक्षसों के चंगुल में फंसीं.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend