ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अडानी मुद्दे पर संसद में गतिरोध जारी …..

UB India News by UB India News
February 9, 2023
in सांसद
0
अडानी मुद्दे पर संसद में गतिरोध जारी …..

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अडानी मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच आज एक बार फिर संसद की कार्यवाही हंगामे के बीच शुरू हुई। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते प्रश्नकाल नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए सथगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा में हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू हुआ। हालांकि हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी।विपक्षी पार्टियां अडानी मु्द्दे पर जेपीसी की मांग कर रही हैं। दोपहर 12 बजे राज्यसभा की कार्यवही हंगामे के चलते दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई जबकि लोकसभा की कार्यवाही जारी रही।

राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते दो बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी दलों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

विपक्षी दलों की बैठक, संसद चलाने पर एक राय बनी थी
अडाणी ग्रुप को लेकर संसद में आज फिर हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के नेताओं ने नारेबाजी की और अडाणी मामले पर चर्चा की मांग की। स्पीकर ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में आज एक जैसी विचारधारा वाली विपक्षी पार्टी के फ्लोर नेताओं की बैठक हुई। कांग्रेस के जयराम रमेश ने ट्वीट किया- ज्यादातर विपक्षी दलों ने आज से संसदीय कार्यवाही में भाग लेने का फैसला किया। हम PM से जुड़े अडाणी महाघोटाले के लिए JPC की अपनी मांग जारी रखेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AAP और BRS ने संसदीय चर्चा में हिस्सा लेने से इनकार किया। नेताओं का कहना है कि जब तक JPC नहीं बनाई जाती, तब तक कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे।

क्या है कांग्रेस सहित दूसरे दलों की मांग
विपक्षी दलों की मांग है कि अडाणी ग्रुप के वित्तीय लेनदेन की जांच संसदीय पैनल (JPC) या सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से करवाई जाए। इसके लिए सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने देशभर में LIC और SBI के ऑफिस के बाहर की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अडाणी पर संसद में बहस नहीं चाहती। सरकार डरी हुई है। मोदीजी पूरी कोशिश करेंगे कि अडाणी पर संसद में बहस नहीं हो। मैं 2-3 साल से यह मुद्दा उठा रहा हूं। अडाणी के पीछे कौन सी शक्ति है। यह सामने आना चाहिए। कांग्रेस के पास 15 विपक्षी पार्टियों का समर्थन हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
तुर्किए में भूकंप का जिक्र कर पीएम मोदी हुए इमोशनल

तुर्किए में भूकंप का जिक्र कर पीएम मोदी हुए इमोशनल

लालू-नीतीश की मुलाकात पर सुशील मोदी ने ‘फोड़ा बम’

'नीतीश कुमार बिहार को बेच रहे थे क्या?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend