ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जब हम साथ थे तो मुसलमान भी देते थे बीजेपी को वोट

UB India News by UB India News
February 1, 2023
in खास खबर, पटना, भाजपा, मुख्यमंत्री
0
जब हम साथ थे तो मुसलमान भी देते थे बीजेपी को वोट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दरभंगा में दो दिवसीय बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के साथ कभी भी कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से 36 से 38 के बीच सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीजेपी के इस ऐलान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में बीजेपी को पता चल जाएगा। बीजेपी ने जो सीटें 2020 में जीती वह हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्थन से हुआ। आने वाले चुनाव में बीजेपी को पता चलेगा कि क्या कुछ बिहार के लोगों का मन है? इस दौरान उन्होंने मुस्लिम वोट और लालू यादव पर केस का भी जिक्र किया।

जब हम साथ थे तो मुसलमान भी देते थे बीजेपी को वोट’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को याद दिलाया कि किस तरह 2014 के पहले विधानसभा चुनाव में मुसलमान भी बीजेपी को वोट देने लगे थे। नीतीश कुमार ने कहा कि यह तभी संभव हो पाया था जब हमारी पार्टी बिहार में हिंदू मुस्लिम एकता के लिए काम कर रही थी। वह बीजेपी में अटल आडवाणी का युग था। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जब वो रेल मंत्री हुआ करते थे तब किस प्रकार विकास का काम अधिक होता था। लेकिन अब बीजेपी बदल गई है अब तो अलग से पेश किया जाने वाला रेल बजट भी नहीं पढ़ा जाता। आज की बीजेपी सिर्फ हिंदू मुसलमान में झगड़ा कराने वाली पार्टी बनकर रह गई है। नीतीश कुमार ने कहा कि आने वाले चुनाव में उन लोगों को पता चल जाएगा की बिहार की जनता क्या चाहती है?

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

क्या लालू परिवार पर झूठा केस करवाया है बीजेपी ने?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2015 के बाद बीजेपी ने बिना कारण लालू यादव और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज कराया। इसके अलावा मुझे भी गलतफहमी का शिकार करवा दिया। हम लोगों ने जैसे-तैसे उस मुकदमे को ठीक किया अब बीजेपी फिर से मुकदमा करवाना चाहती है। नीतीश कुमार ने यह बातें मीडिया के सामने पीछे खड़े तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कही है। तो क्या यह माना जाए कि सीएम नीतीश की नजर में लालू यादव पर लगाए गए तमाम भ्रष्टाचार के आरोप गलत हैं? क्या नीतीश कुमार ने जब 2017 में लालू यादव की पार्टी आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़ा था वह गलत था?

नीतीश मुक्त बनेगा बिहार : सुशील कुमार मोदी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू पर करारा वार किया। उन्होंने भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कोई समझौता नहीं करने के बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया है। सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू के कुछ बड़े नेता नीतीश कुमार की NDA में वापसी को लेकर भ्रम फैला रहे थे। लेकिन कार्यसमिति के फैसले से पार्टी में अपने बूते सरकार बनाने को लेकर आत्मविश्वास मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी का नीतीश-मुक्त राजनीति का फैसला सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार की राजनीति में बोझ बन गए हैं। उनके पास न जनाधार है, न वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता। नीतीश कुमार की हैसियत अब विधान सभा की 10-15 सीट जीतने की भी नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करेंगे और बिहार इस जन आकांक्षा को पूरा करने में शत प्रतिशत योगदान करेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को कभी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला, क्या रही वजह?

अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को कभी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला, क्या रही वजह?

LIVE- Budget 2023: मोदी सरकार 2.0 के आखिरी पूर्ण बजट से आम आदमी को ये है अपेक्षित

LIVE- Budget 2023: मोदी सरकार 2.0 के आखिरी पूर्ण बजट से आम आदमी को ये है अपेक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend