ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, 5 दिन से सूरज नहीं निकला

UB India News by UB India News
January 6, 2023
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
बिहार में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, 5 दिन से सूरज नहीं निकला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 5 दिनों तक फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी. अगले 48 घंटे तक राज्य के अधिकतर जिलों में घने कोहरे छाए रहने की संभावना जताई गई है. आपदा विभाग ने भी लोगों से ठंड में सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि फिलहाल 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिलेगी. हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 9 जनवरी के बाद से बिहार में ठंड में कमी का अनुभव होने लगेगा.

बिहार में ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 5 दिनों से बिहार में सूरज नहीं निकला है। इसके चलते हाड़ कंपा देने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। ठंडी हवा और आसमान पर कोहरा होने से गलन वाली ठंड का एहसास हो रहा है। 17 जिलों में कोल्ड डे के हालात हैं। मौसम विभाग के मुताबिक ये स्थिति 10 जनवरी तक रहने की संभावना है।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

इस दौरान दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। इस कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। ठंड हवाओं के रफ्तार पांच से सात किलोमीटर वृद्धि होने की वजह से दिन में कनकनी का एहसास होगा। इस दौरान पूरे दिन आसमान पर कोहरे का प्रभाव रहेगा। इससे शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में उच्च हवा का दबाव है।

पछुआ हवा सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके साथ ही आर्द्रता 90 प्रतिशत है। इसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में घने कोहरे का असर दिखाई देगा। सुबह दृश्यता 40 से 120 मीटर तक रहेगी। दिन होने के साथ ही आसमान धीरे-धीरे साफ होगा। लेकिन, पूरे दिन धुंध का प्रभाव रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। इससे दिन का पारा 11 से 15 डिग्री और रात का तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

आज सुबह कोहरे में कमी देखी गई।
आज सुबह कोहरे में कमी देखी गई।

38 जिले में दिन का पारा सामान्य से 3 से 8 डिग्री नीचे

ठंडी हवाओं की वजह से दिन के तापमान में गिरावट हो रही है। पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 38 जिलों में दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जबकि, रात का तापमान 11 डिग्री के आसपास रहा है। भागलपुर, सारण, अररिया, रोहतास, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, बांका, नालंदा, सिवान, समस्तीपुर सहित 17 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रही।

पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के अंतिम और जनवरी में बिहार में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होता है। इससे बारिश होने की वजह से कोहरे के प्रभाव में कमी आती है। लेकिन, बारिश की कमी और टर्फ रेखा सक्रिय होने से पश्चिम विक्षोभ निष्क्रिय है। इससे ठंड लगातार बढ़ रहा है।

पटना के लोगों को प्रदूषण से मिली राहत, AQI 272

कोहरा नहीं रहने और हवा चलने के कारण शहर से प्रदूषण छंट रहा है। बुधवार को एक्यूआई लेवल 272 रिकॉर्ड किया गया है। यह खराब श्रेणी में है। लेकिन बहुत खराब श्रेणी से कम प्रदूषण है। लोगों को लगातार दो दिनों से प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। पटना के एक्यूआई लेबल में गिरावट आई है। इसका सीधा प्रभाव पटना के हवा पर पड़ा है।

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्यों के मुताबिक फॉग नहीं होने के साथ हवा तेज चलने से पटना के हवा में प्रदूषण कम हुआ है। इधर, शहर के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई लेवल में गिरावट आई है। राजाबाजार, दानापुर, तारामंडल, गांधी मैदान, इको पार्क और पटना सिटी इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से कम रिकॉर्ड किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
बिहार की राजनीति के अकबर और सलीम………….

बिहार की राजनीति के अकबर और सलीम.............

बिहार की राजनीति के अकबर और सलीम………….

देश की यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार,बगहा से की समाधान यात्रा की शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend