ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना यूनिवर्सिटी :छात्र संघ के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आज

UB India News by UB India News
November 20, 2022
in खास खबर, शिक्षा
0
पटना यूनिवर्सिटी :छात्र संघ के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना यूनिवर्सिटी में आज छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा। चुनाव के लिए 8 बजे से वोटिंग जारी है। जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। छात्र संघ चुनाव को लेकर यूनिवर्सिटी में कुल 51 बूथ बनाए गए हैं। जहां कुल 24395 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। चुनाव में कुल 306 बैलट बॉक्स का इस्तेमाल किया जा रहा। छात्रों में मतदान को लेकर भरपूर उत्साह नजर आ रहा। पटना वीमेंस कॉलेज में छात्रों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। दरभंगा हाउस, पटना लॉ कॉलेज के बूथ पर मतदान प्रक्रिया धीमी है। वहीं, रिजल्ट देर रात तक आने की उम्मीद है।

पटना कॉलेज में वोटिंग के बाद उत्साह में छात्र-छात्राएं।
पटना कॉलेज में वोटिंग के बाद उत्साह में छात्र-छात्राएं।
वोट देने के बाद बाहर निकली छात्राएं।
वोट देने के बाद बाहर निकली छात्राएं।
बूथ के बाहर सुबह से ही छात्राओं की लाइन देखने को मिली।
बूथ के बाहर सुबह से ही छात्राओं की लाइन देखने को मिली।

पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए पिछले कुछ दिनों से लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा था। उम्मीदवार हाथों से बैनर-पोस्टर बनाकर छात्रों के बीच जा रहे थे और वोट देने की अपील कर रहे थे। आपको बता दें कि इस बार छात्र संघ चुनाव में छात्राओं की अहम भूमिका मानी जा रही। पटना यूनिवर्सिटी में करीब 50 से 55 फीसदी संख्या छात्राओं की है और इसमें पटना वीमेंस और मगध महिला जैसे अहम गर्ल्स कॉलेज हैं।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

छात्र संघ चुनाव को लेकर बीएन कॉलेज के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी।
छात्र संघ चुनाव को लेकर बीएन कॉलेज के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी।

अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 उम्मीदवार

1. आनंद मोहन

2. प्रगति राज

3. आदित्य रंजन

4. मानसी झा

5. दीपांकर प्रकाश

6. साकेत कुमार

7. शाश्वत शेखर

मगध महिला कॉलेज में बने बूथ पर मतदान करने पहुंची छात्रा।
मगध महिला कॉलेज में बने बूथ पर मतदान करने पहुंची छात्रा।

सभी कॉलेज के वोटर की संख्या

इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा मतदाता पटना वीमेंस कॉलेज से है। पटना वीमेंस कॉलेज में 5355, मगध महिला में 3488, बीएन कॉलेज में 3209 वोटर, पटना कॉलेज में 2452, पीजी सोशल साइंस में 2243, वाणिज्य महाविद्यालय में 2008, पटना साइंस कॉलेज में 1863, पीजी साइंस में 1288, मानविकी में 989 वोटर्स, पीजी कॉमर्स, एजुकेशन और लॉ में कुल 561 वोटर्स, पटना लॉ कॉलेज में 387, कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स में 221, वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में 199, पटना ट्रेनिंग कॉलेज में 192 मतदाता है। इसके साथ ही सभी कॉलेज को मिला कर इस बार के चुनाव में कुल 24395 वोटर्स है।

सभी कॉलेजों को मिला कर बनाए गए 51 बूथ

कल पटना यूनिवर्सिटी में मतदान को लेकर पटना वीमेंस कॉलेज में 7 बूथ, मगध महिला कॉलेज में 8 बूथ, कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स में 1 बूथ, वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में 1 बूथ, पटना कॉलेज में 5 बूथ, पटना ट्रेनिंग कॉलेज में 1 बूथ, पटना लॉ कॉलेज में 1 बूथ, पटना साइंस कॉलेज में 4 बूथ, वाणिज्य महाविद्यालय में 4 बूथ, बीएन कॉलेज में 7 बूथ, पीजी सोशल साइंस में 5 बूथ, पीजी साइंस में 3 बूथ, पीजी कॉमर्स, एजुकेशन और लॉ में 2 बूथ और मानविकी में 2 बूथ बनाए गए हैं।

कुल 32 सीटों के लिए होगा चुनाव

छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल पैनल के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर चुनाव होंगे। वहीं, हर एक हजार छात्र पर एक कॉलेज काउंसिलर या फिर फैकल्टी काउंसिलर का भी चुनाव होगा। इस बार कॉलेज काउंसिलर और फैकल्टी मिलाकर 32 सीटों पर चुनाव होगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
बिहार की सियासत का ‘प्ले स्कूल’ है पटना यूनिवर्सिटी…………….

बिहार की सियासत का 'प्ले स्कूल' है पटना यूनिवर्सिटी................

मेक फॉर द ग्लोबल का नया द्वार……

मेक फॉर द ग्लोबल का नया द्वार......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend