ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पब्लिक की मेमोरी पर फुल भरोसा……..

UB India News by UB India News
November 15, 2022
in खास खबर, हास्य - व्यंग
0
पब्लिक की मेमोरी पर फुल भरोसा……..

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चैनल के एंकर ने कहा कि सब से पहले चुनाव के रिजल्ट उसी के चैनल पर होंगे। उस चैनल का एंकर बोला–सबसे पहले चुनाव ही उसी के चैनल पर होंगे। चुनाव से पहले ही चुनाव वह चैनल करवा सकता है। सबसे पहले करना उसकी फितरत है‚आदत है।
रिपोर्टर ने एंकर से पूछा–पर सर चुनाव तो अभी पूरे हुए ही नहीं तो हम पहले कैसे बता सकते हैं। एंकर ने ज्ञान दिया–अब होने को तो भानगढ़ के किले में भूत भी न हुए पर हमने सबसे पहले बताये न। कुछ हो‚ तब ही बताना जरूरी न है। हम टीवी वाले हैं पहले ही बता सकते हैं। बल्कि कई बार तो बिना हुए भी बता सकते हैं और सच तो यह है कि अधिकांश बार हमें पता ही न होता कि हुआ क्या है‚ पर हम पक्के विश्वास के साथ बताते हैं कि हुआ क्या है। दरअसल‚ जब हमें कुछ ना पता हो कि हुआ क्या है‚ हम बहुत जोरदार तरीके से बता सकते हैं कि हुआ क्या है
। चुनाव के बाद बताया तो क्या बताया। चुनाव से पहले ही बता मारना चाहिए कि क्या होगा चुनाव में। अगर बताया हुआ बाद में गलत निकल गया तो। अरे पब्लिक की मेमोरी पर पूरा भरोसा होना चाहिए कि वह कुछ भी याद न रखती। उस टीवी सीरियल की स्टोरी याद रखने में ही पब्लिक की मेमोरी खलास होने लगती है‚ जिसमें यह कन्फ्यूजन रहता है कि अंजना का दूसरा प्रेमी डॉली का चौथा पति है या पांचवां बॉयफ्रेंड़। बहुत दबाव है पब्लिक की मेमोरी पर। सो पब्लिक कुछ न याद रखती। ओपिनियन पोल‚ एक्जिट पोल‚ ये पोल‚ वो पोल‚ पोलमपोल‚ ढोल में पोल‚ पोल में पोल–सब कुछ शुरू होने वाला है टीवी चैनलों पर। एंकरों में ऐसा उत्साह है‚ जैसा उत्साह कोई मेला लगते वक्त चाट पकौड़ी की दुकान वालों में होता है। खूब बिकेंगी पकौडि़यां‚ मेले में हर तरह की बिक जाती है पकौड़ी भी और खबर भी। यूं पकौड़ी दो चार दिन में बेकार हो जाती है‚ पर खबर तो सालों साल चलती जाती है‚ भानगढ़ के भूत की तरह। चुनाव भी भानगढ़ के भूत हो लिये हैं‚ जाते ही नहीं हैं‚ कहीं–ना–कहीं चल ही रहे होते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
इंग्लैंड़ की टीम ने व्हाइट बॉल किंग’ को तमगा लगा लिया

इंग्लैंड़ की टीम ने व्हाइट बॉल किंग' को तमगा लगा लिया

MCD Elections :बीजेपी दो दशकों से सत्ता में नहीं, फिर भी 15 सालों से एमसीडी पर कब्जा… कैसे

MCD Elections :बीजेपी दो दशकों से सत्ता में नहीं, फिर भी 15 सालों से एमसीडी पर कब्जा... कैसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend