ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति जारी

भारत को विकसित देशों का प्रतिस्पर्धी बनना है, लॉजिस्टिक क्षेत्र को मजबूती देना समय की जरूरत, लॉजिस्टिक नीति आठ साल की मेहनत का परिणाम, मोदी भारत दुनिया की ५वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह लक्ष्य देर से हासिल हुआ है क्योंकि चारों तरफ नकारात्मकता का माहौल देश में रहा है लेकिन अब धीरे–धीरे स्थिति बदल रही है। समय कैसे बदलता है इस पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा‚ कभी देश में कबूतर छोड़े जाते थे और आज चीते खुले में छोड़े जा रहे हैं। देश आज निर्यात के बड़े लक्ष्य तय कर रहा है। देश का विनिर्माण क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। दुनिया भी भारत के विनिर्माण क्षेत्र में बढते दबदबे को मान रही है। इसी तरह से अब लॉजिस्टिक को भी महत्वपूर्ण बनाना है क्योंकि माल की आवाजाही से ही विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

UB India News by UB India News
September 19, 2022
in कारोबार, केंद्रीय राजनीती, खास खबर, परिवहन
0
देश में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉजिस्टिक क्षेत्र की दिक्कतों से निपटने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा है कि भारत को विकसित देशों का प्रतिस्पर्धी बनना है इसलिए अपने उत्पादों को विश्वस्तरीय बनाकर दुनिया के बाजार पर हर क्षेत्र में कब्जा करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। मोदी ने शनिवार को यहां विज्ञान भवन में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति की शुरुआत करते हुए कहा कि लॉजिस्टिक क्षेत्र को मजबूती देना समय की जरूरत है और इस क्षेत्र की हर चुनौती का समाधान जरूरी है। माल की समय पर ढुलाई कर के लॉजिस्टिक से जुड़ी दिक्कतों का खत्म होना आवश्यक है। इस क्षेत्र की दिक्कत खत्म होने से लोगों का समय और पैसा बचे इसलिए लॉजिस्टिक नीति होनी ही चाहिए। उनका कहना था कि अब लॉजिस्टिक नीति की शुरुआत हो चुकी है इसलिए लॉजिस्टिक कोस्ट को १३‚१४ प्रतिशत से घटाकर सिंगल डिजिट में लाना है। उन्होंने कहा‚ लॉजिस्टिक क्षेत्र में काम करने वाली विभिन्न इकाइयों के बीच परस्पर समन्वय होना चाहिए। उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। उनका कहना था लॉजिस्टिक में यदि माल की ढुलाई में देरी होती है तो उससे माल की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे समय के साथ ही धन की भी बर्बादी होती है इसलिए इस काम में सुधार करना समय की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा‚ लॉजिस्टिक नीति को अचानक लागू नहीं किया गया बल्कि यह आठ साल से लगातार की जा रही मेहनत का परिणाम है। इस नीति को लागू किया जा रहा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि देश में इस नीति के कारण लॉजिस्टिक क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव आएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा‚ लॉजिस्टिक गतिविधि को सुधारने के लिए देश में सागर माला‚ भारतमाला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका लाभ देश को मिल रहा है। देश में पारिस्थितिकी के अनुकूल जलमार्ग बने हैं और कई अन्य बन रहे हैं। उनका कहना था कि लॉजिस्टिक क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश के साथ ही इसमें नवीनतम तकनीकी का भी इस्तेमाल किया गया है और लॉजिस्टिक क्षेत्र के सामने आने वाली सभी चुनौतियों से निपटने के लिए सारे कारगर कदम उठाए गए। प्रधानमंत्री ने कहा‚ लॉजिस्टिक क्षेत्र में ड्रोन आने वाले समय में अहम भूमिका निभा सकता है। उनका कहना था कि परिवहन क्षेत्र में ड्रोन के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल से लॉजिस्टिक क्षेत्र को बहुत बड़ा फायदा होने वाला है।

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

उन्होंने कहा‚ लॉजिस्टिक की दर इस समय १३–१४ प्रतिशत पर है। इस नीति के बाद इसे घटाकर सिंगल डिजिट में लाने का प्रयास करना होगा। एक डिजिटल प्लेटफॉर्म इसके के लिए तैयार किया गया है जिससे लॉजिस्टिक क्षेत्र में आने वाली हर दिक्कत का समाधान हो पाएगा। लॉजिस्टिक क्षेत्र को सबसे ज्यादा लाभ पीएम गति शक्ति योजना से मिल सकता है। पीएम गति शक्ति पोर्टल पर सारी सूचनाएं एक जगह है। उन्होंने कहा‚ देश में विकास की जो गतिविधियां चल रही है उससे दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदल रहा है। बड़े देश भारत का मूल्यांकन करने लगे हैं।

मोदी ने कहा‚ भारत दुनिया की ५वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह लक्ष्य देर से हासिल हुआ है क्योंकि चारों तरफ नकारात्मकता का माहौल देश में रहा है लेकिन अब धीरे–धीरे स्थिति बदल रही है। समय कैसे बदलता है इस पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा‚ कभी देश में कबूतर छोड़े जाते थे और आज चीते खुले में छोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा‚ देश आज निर्यात के बड़े लक्ष्य तय कर रहा है। देश का विनिर्माण क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। दुनिया भी भारत के विनिर्माण क्षेत्र में बढते दबदबे को मान रही है। इसी तरह से अब लॉजिस्टिक को भी महत्वपूर्ण बनाना है क्योंकि माल की आवाजाही से ही विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
मोहाली में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के स्नान का बनाया वीडियो वायरल , 8 ने की खुदकुशी की कोशिश

मोहाली में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के स्नान का बनाया वीडियो वायरल , 8 ने की खुदकुशी की कोशिश

पीड़ि‍त बेटियां हिम्‍मत रखें, हम सब आपके साथ : अरविंद केजरीवाल

पीड़ि‍त बेटियां हिम्‍मत रखें, हम सब आपके साथ : अरविंद केजरीवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend