ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने अडानी, Jeff Bezos को पछाड़ हासिल किया ये खिताब

UB India News by UB India News
September 17, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार
0
विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने अडानी, Jeff Bezos को पछाड़ हासिल किया ये खिताब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति (2nd Richest Man) बन गए हैं। फोर्ब्स की The Real Time Billionaires List के मुताबिक, अडानी ने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पछाड़ कर ये खिताब अपने नाम किया है। अडानी के पास इस समय 155.3 बिलियन डॉलर (करीब 12.39 लाख करोड़) की संपत्ति है। अब लिस्ट में अडानी से आगे सिर्फ एलन मस्क (Elon Musk) हैं, जिनके पास 273.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

14 सितंबर को लगा था जेफ बेजोस को झटका

अमेरिका में 14 सितंबर के दिन कई बड़े बिजनेस मैन और उद्योगपति को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते एलन मस्क से लेकर जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग और लैरी पेज को तगड़ा झटका लगा। Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस को एक दिन में $9.8 बिलियन (लगभग ₹80,000 करोड़) का नुकसान हुआ, जबकि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अपनी संपत्ति में $8.35 बिलियन (लगभग ₹70,000 करोड़) की गिरावट देखी। उस दिन अमेरिका में बढ़ती महंगाई को लेकर एक आंकड़ा जारी किया गया था, जिसके चलते शेयर बाजार में हलचल देखी गई थी।

RELATED POSTS

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

 

पिछले महीने ही अडानी बने थे तीसरे सबसे अमीर आदमी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) ने अगस्त में दुनिया के सबसे अमीर व्यतियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी दुनिया में तीसरे सबसे अमीर आदमी (3rd Richest Man) बन गए थे। तब उन्होनें फ्रांस के बिजनेस मैन बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पछाड़ दिया था। अडानी के पास उस वक्त 137.4 बिलियन डॉलर(करीब 11 लाख करोड़) की कुल संपत्ति थी। लिस्ट में अडानी से आगे अमेरिका के दो अरबपति एलन मस्क और जेफ बेजोस थे।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा समूह है अडानी ग्रुप 

रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा समूह के बाद अडानी ग्रुप देश का तीसरा सबसे बड़ा समूह है। बीएसई पर इनकी सात कंपनियां लिस्टेड हैं, जिसका नाम अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अडानी विल्मर और अडानी ट्रांसमिशन है। राउटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप की इस समय मार्केट वैल्यू 18.9 लाख करोड़ रुपये है।

पिछले पांच वर्षों में अडानी एंटरप्राइजेज ने हवाई अड्डों, सीमेंट, कॉपर रिफाइनिंग, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, पेट्रोकेमिकल रिफाइनिंग, सड़कों और सौर सेल निर्माण सहित कई नए विकास क्षेत्रों में भारी निवेश किया है।

समुदाय के प्रति कंपनी निभा रही है जिम्मेदारी

जुलाई के अंत में आयोजित समूह की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को कंपनी के तरफ से बताया गया था कि अडानी ग्रुप समुदाय के प्रति कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों के लिए 60,000 करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला किया था, जिसका फोकस ग्रामीण भारत में विकास की गति को रफ्तार देना था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

Next Post

With assistance from biblical stories and imagery it suggests how we would discover our way back to stability, the place historical wisdom and modern science can together make clear people and their encompassing actuality.

With assistance from biblical stories and imagery it suggests how we would discover our way back to stability, the place historical wisdom and modern science can together make clear people and their encompassing actuality.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend