ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वर्ल्ड डेयरी समिट – भारत में डेयरी सेक्टर की ताकत हैं छोटे किसान : प्रधानमंत्री

UB India News by UB India News
September 13, 2022
in कारोबार
0
वर्ल्ड डेयरी समिट – भारत में डेयरी सेक्टर की ताकत हैं छोटे किसान : प्रधानमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में वर्ल्ड डेयरी समिट का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि भारत का डेयरी सेक्टर विश्व के अनेक गरीब देशों के किसानों के लिए बेहतरीन बिजनेस मॉडल है। भारत में डेयरी सेक्टर से जुड़े अधिकांश छोटे किसान हैं।

इन्हीं छोटे किसानों के परिश्रम और उनके पशुधन की वजह से आज भारत पूरे विश्व में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश है। आज भारत के आठ करोड़ से ज्यादा परिवारों को यह सेक्टर रोजगार मुहैया करा रहा है।

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

भारत का डेयरी कापरेटिव सिस्टम दुनिया में मिसाल
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का डेयरी कापरेटिव सिस्टम हमारे डेयरी सेक्टर की दूसरी विशेषता है। यह डेयरी कापरेटिव देश के दो लाख से ज्यादा गांवों में करीब दो करोड़ किसानों से दिन में दो बार दूध जमा करती है और उसे ग्राहकों तक पहुंचाती है। इस पूरी प्रक्रिया में कोई मिडिल मैन भी नहीं होता और ग्राहकों से जो पैसा मिलता है, उसका 70 प्रतिशत से ज्यादा सीधा किसानों की जेब में जाता है।

इतना ही नहीं, अगर मैं गुजरात राज्य की बात करूं तो यह सारे पैसे सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जाते हैं। अब भारत में हो रही डिजिटल क्रांति की वजह से डेयरी सेक्टर में ज्यादातर लेन-देन बहुत तेज गति से होने लगा है। मैं समझता हूं कि भारत की डेयरी कोआपरेटिव और इसके लिए विकसित किया गया डिजिटल सिस्टम दुनिया के बहुत से देशों के किसानों के लिए बहुत काम आ सकता है।

भारत के डेयरी सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 70 प्रतिशत
भारत के डेयरी सेक्टर की असली कर्णधार ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं हैं। भारत की नारी शक्ति की भूमिका को विभिन्न प्लेटफार्म पर ले जाने का भी मैं आग्रह करूंगा। डेयरी सेक्टर में काम करने वालों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे डेयरी सेक्टर को विस्तार देने में मदद मिलेगी। डेयरी सेक्टर से जुड़े छोटे किसानों को और आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को एकजुट किया जा रहा है। युवाओं को भी डेयरी सेक्टर से जोड़ा जा रहा है 1000 से अधिक स्टार्टअप बने हैं। पशुओं के गोबर से गैस बनाने का अभियान चल रहा है। किसानों को गोबर का भी पैसा मिलने का रास्ता बन रहा है। आर्गेनिक खाद बनाने पर काम चल रहा है, जिससे भारत में खेतों की उर्वरा क्षमता भी बरकरार रहेगी।

खेती में मोनोकल्चर समाधान नहीं, विविधता बहुत आवश्यक
भारत में देसी नस्लों पर काम किया जा रहा है। इससे जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा। हम पशुओं के यूनिवर्सल वैक्सीनेशन पर भी बल दे रहे हैं। हमने संकल्प लिया है कि 2025 तक शत-प्रतिशत पशुओं को वैक्सीन लगाएंगे।

लंपी रोग को नियंत्रित करने के लिए तैयार की है स्वदेशी वैक्सीन
पिछले कुछ समय में डेयरी सेक्टर में व्यापक चुनौती आई है, अनेक राज्यों में लंपी नाम की बीमारी से क्षति हुई है। विभिन्न राज्य सरकारों के साथ मिलकर केंद्र सरकार इसे नियंत्रित करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। हमारे वैज्ञानिकों ने लंपी बीमारी की स्वदेशी वैक्सीन भी तैयार कर ली है। वैक्सीनेशन के साथ ही जांच में तेजी लाकर पशुओं की आवाजाही पर नियंत्रण रखकर उस बीमारी को काबू करने की कोशिश की जा रही है।

विश्व का डेयरी सेक्टर भारत में कार्य करे
भारत पूरी दुनिया के डेयरी सेक्टर और सभी साथी देशों से अच्छे संबंध बनाने के लिए तत्पर है। विश्व में डेयरी सेक्टर से जुड़े लोगों को भारत में कार्य करने के लिए आमंत्रित करता हूं। सेक्टर से जुड़े लोग भारत में पशुधन के साथ ही समाज को और मजबूत करने और देश के गरीब से गरीब को सशक्त करने में अपना योगदान दें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

 भारत ने अपनी इंपोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. भारत ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर...

Next Post
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के लिए मजबूत दावेदार है: विदेश मंत्री

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के लिए मजबूत दावेदार है: विदेश मंत्री

सोनाली की मौत का संशय गहराया, गोवा पुलिस ने PA को दबोचा

सोनाली फोगाट मौत: गोवा के CM प्रमोद सावंत ने CBI जांच की सिफारिश की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend