झारखंड में हो रही लड़कियों की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार पर हमलावर हो गई है। मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के देवघर से सांसद निशिकांत दुबे मामलों को लेकर सक्रिय हैं और लगातार ट्वीट करके सरकार और मुख्यमंत्री पर हमला बोल रहे हैं।
सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए है। इतना ही नहीं उन्होंने तीनों आरोपियों की नागरिकता को लेकर NIA से जांच की मांग की है। बता दें कि दुमका में एक और बच्ची का शव पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। बच्ची कथित तौर पर गर्भवती थी और जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसकी हत्या कर दी गई। वहीं दुमका के एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।
निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर बोला हमला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पहले शाहरुख़ .. फिर अमानत अली और अब अरमान अंसारी , ये सब भारत के नही होंगे .. जरूर उस पार से आए होंगे इसकी जांच NIA से होनी चाहिए।