ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीबीआई, आयकर (आइटी) व प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के गलत इस्तेमाल पर महागठबंधन ने दी चेतावनी

UB India News by UB India News
August 29, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार
0
सीबीआई, आयकर (आइटी) व प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के गलत इस्तेमाल पर महागठबंधन ने दी चेतावनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महागठबंधन ने रविवार को केंद्र सरकार को यह चेतावनी दी कि सीबीआई, आयकर (आइटी) व प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के गलत इस्तेमाल पर जनता सड़क पर उतरने को तैयार है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा की नींद उड़ गयी है। यही वजह है कि बिहार में बड़ी संख्या में राजद नेताओं के यहां सीबीआई की छापेमारी हुई। जदयू प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन मे यह बात कही। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सीबीआई, इडी और आइटी का दुरुपयोग किस तरह से किया जा रहा यह जनता समझ गयी है। महागठबंधन के नेताओं ने एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि एक षडयंत्र के तहत भाजपा ने गुड़गांव के एक माल पर सीबीआई की छापेमारी करायी और यह कहवाया कि माल तेजस्वी यादव का है। जबकि उक्त माल के प्रमोटर व्हाइट लैंड ने यह कहा है कि उक्त माल से तेजस्वी यादव का कोई लेना-देना नहीं है। महागठबंधन के माध्यम से बिहार यह संदेश दे रहा है कि बाज आएं नहीं गांधीवादी सत्याग्रह करेंगे।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

जदयू नेता व समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि सीबीआई, इडी और आइटी का इस्तेमाल जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है उस कुकृत्य की हम निंदा करते हैं। चाहे इसका जितना इस्तेमाल कर लें, हमलोग पूरी तरह से एकजुट हैं। उन्होंने यह मांग किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सांसद बनकर केंद्र में मंत्री बने बिहार के नेता इस्तीफा देकर फिर से चुनाव के मैदान में आएं।

भाकपा विधायक अजय कुमार ने कहा कि सीबीआई, आइटी व इडी की बेजा इस्तेमाल हो रहा। प्रधानमंत्री के इशारे पर सीबाआई ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व उनसे जुड़े लोगों के यहां छापेमारी की। अगर देश में संविधान की रक्षा करनी है तो भाजपा को केंद्र की सत्ता से अलग करना होगा। ये लोग केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विरोध की आवाज को दबाने के लिए करते हैं।

भाकपा (माले) नेता केडी यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार का एक ही मकसद है कि संविधान की हत्या की जाए। भाकपा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि सीबीआई, आइटी व इडी के माध्यम से महागठबंधन को डराने का कुत्सित प्रयास हो रहा था। मंत्री आलोक मेहता व कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। राजेश ने कहा कि पूरे देश की जनता यह बोल रही कि सीबीआई, इडी और आइटी उन जगहों पर विपक्ष की भूमिका मे है जहां भाजपा की सरकार नहीं। संवाददाता सम्मेलन में जदयू प्रवक्ता प्रो, रणवीर नंदन व मुख्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष डा. नवीन आर्य चंद्रवंशी भी मौजूद थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
PM मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन : भुज में 4400 करोड़ की कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन : भुज में 4400 करोड़ की कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े सुपरटेक ट्विन टॉवर हुआ जमींदोज

भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े सुपरटेक ट्विन टॉवर हुआ जमींदोज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend