ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपराष्ट्रपति चुनाव: संसद में मतदान जारी, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला वोट

UB India News by UB India News
August 7, 2022
in राष्ट्रपति भवन
0
उपराष्ट्रपति चुनाव: संसद में मतदान जारी, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला वोट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज संसद भवन में मतदान जारी है. मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा. इसके तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी और देर शाम तक निर्वाचन अधिकारी द्वारा देश के नए उपराष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच है. आंकड़ों पर गौर करें तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ का पलड़ा मार्गरेट अल्वा के मुकाबले भारी लग रहा है.

सदन में दोनों सदनों को मिलाकर कुल 788 सदस्य हैं। आंकड़ों के हिसाब से NDA कैंडिडेट और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ की स्थिति मजबूत दिख रही है। मार्गरेट अल्वा उनको टक्कर दे रहीं हैं।

RELATED POSTS

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

देश का अगला उप राष्ट्रपति कौन होगा, ये आज पता चल जाएगा. क्योंकि आज जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा में से कोई एक चुनाव में जीत दर्ज करेगा और 11 अगस्त से पहले अपना कार्यभार संभाल लेगा. संसद में आज इसके लिए वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है. संसद में बनाए गए बूथ पर दोनों सदनों के सभी सदस्य (मनोनीत भी) मतदान करेंगे. ये चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली द्वारा होता है. जिसमें जीत के लिए आधे से अधिक बहुमत की आवश्यकता होती है. बता दें कि जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे, जब उनका नाम इस पद के लिए घोषित हुआ. वहीं मार्गरेट अल्वा 4 राज्यों की राज्यपाल रह चुकी हैं. वो 4 बार राज्यसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं.

बता दें कि इस चुनाव में जीत हासिल करने वाले कैंडिडेंट को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक का पद मिलेगा, जो संविधान के हिसाब से राष्ट्रपति के बाद और प्रधानमंत्री से पहले होता है. उप राष्ट्रपति को राष्ट्रपति के देश से बाहर होने की स्थिति में राष्ट्रपति पद के दायित्व निभाने होते हैं. वो राज्यसभा के पदेन सभापति भी होते हैं.

780 का निर्वाचन मंडल, 744 सांसद हिस्सा लेंगे
अभी लोकसभा में 543 सांसद हैं, जबकि राज्यसभा में 245 में से 8 सीटें खाली हैं। यानी निर्वाचन मंडल 780 सांसदों का है। ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव से दूर रहने की बात कही है। TMC के 36 सांसद हैं। इस तरह 744 सांसद वोटिंग में हिस्सा लेंगे। अगर यह सभी सांसद वोटिंग में हिस्सा लेते हैं तो बहुमत का आंकड़ा 372 रहेगा।

BJP के सांसदों से ही जीतते दिख रहे धनखड़
BJP के अपने 394 सांसद हैं, यह संख्या बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। इस तरह से देखा जाए तो BJP अकेले ही जगदीप धनखड़ को जितवा सकती है। उधर, बात NDA की करें तो 441 सांसद हैं, 5 मनोनीत का भी साथ मिला हुआ है। इस तरह से धनखड़ के पक्ष में 446 वोट हो जाते हैं। इन सभी वोटों से NDA जीत के अंतर बढ़ाना चाहेगी।

NDA के अलावा भी धनखड़ को समर्थन
NDA के सांसदों से जगदीप धनखड़ को तो बढ़त मिलती दिख ही रही है। इसके अलावा, BJD, YSRC, BSP, TDP, अकाली दल और शिंदे गुट का भी समर्थन हासिल है। इनके 81 सांसद हैं।

नायडू को पीछे छोड़ सकते हैं धनखड़
आंकड़ों के हिसाब से जगदीप धनखड़ को बहुमत के आंकड़े 372 से काफी ज्यादा वोट मिलते दिख रहे हैं। यह आंकड़ा करीब 70 प्रतिशत के करीब रह सकता है। पिछले उपराष्ट्रपति चुनाव में एम वेंकैया नायडू को करीब 68 प्रतिशत वोट मिले थे। इस हिसाब से माना जा रहा है कि धनखड़ इस चुनाव में वेंकैया नायडू को पीछे छोड़ सकते हैं।

2009 में मार्गरेट अल्वा को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। अल्वा उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी थीं।
2009 में मार्गरेट अल्वा को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। अल्वा उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी थीं।

मार्गरेट अल्वा के पास इनका समर्थन
UPA की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पास कांग्रेस, DMK, RJD, NCP और समाजवादी पार्टी के वोट हैं। इन पार्टियों के वोटों की संख्या 139 हैं। इनके अल्वा झारखंड मुक्ति मोर्चा, TRS और आम आदमी पार्टी ने भी अल्वा को वोट देने का फैसला किया है। इन तीनों के 29 सांसद हैं। शिवसेना के उद्धव गुट के 9 सांसद अल्वा के साथ हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज केरल के दौरे पर , केरल को दी 4 नई ट्रेनों की सौगात , इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप हब की रखी आधारशिला……………………

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

by UB India News
January 25, 2026
0

तमिलनाडु और केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA के चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी। मोदी ने कहा कि...

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

by UB India News
December 27, 2025
0

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

by UB India News
December 6, 2025
0

आज का दिन भारत–रूस कूटनीति के सबसे अहम पलों का साक्षी बन रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री...

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

by UB India News
September 13, 2025
0

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए. राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व...

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

by UB India News
August 21, 2025
0

डिया ब्लॉक से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम के ऐलान के साथ ही उपराष्ट्रपति पद के...

Next Post
कॉमनवेल्थ गेम्स का नौवां दिन:भारतीय एथलीट प्रियंका और साब्ले ने जीते सिल्वर मेडल ,मुक्केबाज नीतू और पंघाल फाइनल में पहुंचे

कॉमनवेल्थ गेम्स का नौवां दिन:भारतीय एथलीट प्रियंका और साब्ले ने जीते सिल्वर मेडल ,मुक्केबाज नीतू और पंघाल फाइनल में पहुंचे

पटना में नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, 4 मजदूरों की मौके पर मौत

पटना में नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, 4 मजदूरों की मौके पर मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend