ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन को लग गई श्रीलंका की हाय… हेनान के बैंक कंगाल, सुरक्षा में उतारे टैंक

UB India News by UB India News
July 24, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार
0
चीन को लग गई श्रीलंका की हाय… हेनान के बैंक कंगाल, सुरक्षा में उतारे टैंक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन (China) में क्या थियानमेन चौक नरसंहार का इतिहास फिर से दोहराया जाएगा… 4 जून 1989 को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने लोकतंत्र समेत अधिक स्वतंत्रता से जुड़े अधिकारों की मांग कर रहे हजारों निहत्थे छात्रों और उनके समर्थन में जुटे लोगों के खिलाफ सड़कों पर हजारों टैंक उतार दिए थे. यही नजारा एक बार फिर चीन के हेनान प्रांत की सड़कों पर दिख रहा है. चीन की पिपुल्स लिबरेशन आर्मी ने इस बार भी बैंकों की सुरक्षा के लिए टैंक और सेना सड़कों पर उतार दी है. इस बार वजह बना है अप्रैल के महीने से बैंकों की ओर से जमाकर्ताओं की जमा रकम निकालने पर रोक का आदेश. इसके विरोध में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. यह स्थिति पिछले कई हफ्तों से चल रही है और लोगों के जेहन में लगभग 33 साल पहले के थियानमेन चौक नरसंहार की रूह कंपाने वाली तस्वीरें ताजा हो आई हैं.

बैंकों ने लोगों पर जमा रकम निकालने से रोक लगाई
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएलए ने सड़कों पर टैंक बैंकों की सुरक्षा और लोगों को बैंकों तक पहुंचने से रोकने के लिए उतारे हैं. बताते हैं बैंक ऑफ चाइना की हेनान शाखाओं से जारी एक आदेश में कहा गया कि बैंक में जमा आम लोगों का धन निवेश की रकम है और फिलहाल लोग इसे निकाल नहीं सकेंगे. चीनी मीडिया से छन-छन कर आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक के इस आदेश के खिलाफ हजारों की संख्या में लोग बाहर जमा हैं. स्थानीय पुलिस से कई बार हिंसक झड़प के बाद पीएलए ने सेना को तैनात करने के साथ टैंक सड़कों पर तैनात कर दिए हैं. बैंक ने पहले कहा था कि 15 जुलाई को वह जमाकर्ताओं के एक समूह को उनकी रकम बैंक से निकालने का मौका देगा. बताते हैं कि मुट्ठी भर लोग ही बैंकों से अपनी रकम निकाल सके. इससे लोगों में रोष और बढ़ गया है. इन हिंसक संघर्षों पर चीन का राष्ट्रीय मीडिया कुछ कहने से बच रहा है, लेकिन हांगकांग और गैर राष्ट्रीय मीडिया इसकी तुलना थियानमेन चौक नरसंहार से कर रहा है.

RELATED POSTS

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

बैंक झेल रहे हैं नकदी का संकट
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक बैंक के पास लोगों का धन देने के लिए नकदी का संकट है. इस वजह से नगदी का प्रवाह रोकने के लिए बैंक यह कदम उठा रहे हैं. यह स्थिति गंभीर इसलिए हो गई है, क्योंकि स्थानीय सरकारों की बड़ी आमदनी लैंड लीज से होती है. वह अपने-अपने इलाकों की लैंड रियल एस्टेट डेवल्पर्स और अन्य व्यापारिक तबकों को देते हैं. कोरोना काल और अन्य कारणों से तमाम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट बंद हो गए हैं. ऐसे में इस क्षेत्र से जुड़े लोग लैंड लीज के लिए बैंक की ओर मुंह नहीं कर रहे हैं. नतीजतन यह संकट आन खड़ा हुआ है, क्योंकि बैंकों की आय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है.

चीन के लिए कहीं थियानमेन चौक न बन जाए हेनान
इस बीच पिछले दिनों सोशल मीडिया पर शिंगुआ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर झेंग यूहांग का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह 2022 को चीन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण बता रहे थे. इनके मुताबिक साल की लगभग खत्म हो रही पहली छमाही में ही 4,66,000 कंपनियों पर ताला लग गया है. 3.1 मिलियन औद्योगिक और कॉमर्शियल हाउस होल्ड दिवालिया हो गए हैं. जो बचे हैं उनके लिए भी खर्च निकालना 23 फीसदी तक महंगा हो चुका है. कॉलेज से निकले 10.76 मिलियन छात्रों पर रोजगार का गहरा दबाव है और तकरीबन 80 मिलियन युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं. लोन रिपेमेंट पर इस संकट की शुरुआत से ही काम नहीं हो सकने की एक बड़ी वजह यह है कि सफल रियल एस्टेट डेवलपर्स के सीधे संबंध चीन की शक्तिशाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से हैं. सामान्य डेवलपर्स को अपने प्रोजेक्ट से जुड़े निवेश के लिए सरकारी अधिकारियों के हाथ गर्म करने पड़ते हैं. उस पर करप्शन की गाज गिरने की भी आशंका अलग से रहती है. इन सब बातों ने बैंकों की आय पर गहरा असर डाला है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

by UB India News
August 16, 2026
0

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार,...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में शराबबंदी पर सियासत तेज……………..

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार की शराबबंदी नीति को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। अलग-अलग दलों के नेता राज्य...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति…….

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति…….

by UB India News
August 15, 2026
0

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आएंगे। ईरानी सूत्रों ने...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
रायसीना की रेस में द्रौपदी मुर्मू आगे, घर पर जश्न का माहौल, रेड कार्पेट बिछा

रायसीना की रेस में द्रौपदी मुर्मू आगे, घर पर जश्न का माहौल, रेड कार्पेट बिछा

नालंदा में बिजली आपूर्ति स्टेशन की लापरवाही से इलेक्ट्रीशियन की गई जान

नालंदा में बिजली आपूर्ति स्टेशन की लापरवाही से इलेक्ट्रीशियन की गई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend