ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिलने की बढ़ी उम्मीद………….

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, राष्ट्रपति भवन
0
देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिलने की बढ़ी उम्मीद………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आने वाली 25 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के तमाम समीकरणों के साथ ही बीजेपी की निगाहें 2024 लोकसभा चुनावों पर भी है। ऐसे में माना ये जा रहा है कि बीजेपी राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो देश को पहली बार कोई आदिवासी राष्ट्रपति मिलेंगे।

हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जुअल ओरांव, पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुईया उइके प्रमुख आदिवासी नेता हैं, जिनके नाम राष्ट्रपति पद के लिए चर्चा में हैं।

RELATED POSTS

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

मालूम हो कि लोकसभा की 543 सीटों में से 47 सीट एसटी वर्ग के लिए रिजर्व हैं। 62 लोकसभा सीटों पर आदिवासी समुदाय प्रभावी है। गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आदिवासी वोटरों का वोट ही निर्णायक है। वहीं, गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2023 में चुनाव होने हैं।

अपने गढ़ गुजरात में भी बीजेपी आदिवासियों को साधने में सफल नहीं रही। 182 सदस्यीय विधानसभा में 27 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। बीजेपी को 2007 में इनमें से 13, 2012 में 11 और 2017 में 9 सीटें ही मिल सकी थीं। गुजरात में करीब 14% आदिवासी हैं, जो 60 सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में 28 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं।

2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी इनमें से 11 सीटें और 2019 में 2 सीटें ही जीत सकी। मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 84 पर आदिवासी वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। 2013 में बीजेपी ने इनमें से 59 सीटें जीतीं, जो 2018 में 34 रह गईं। यही स्थिति छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में भी है।

महाराष्ट्र में लोकसभा की 4 और विधानसभा की 25 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में एनसीपी और शिवसेना के लिए एनडीए के आदिवासी उम्मीदवार का विरोध करना कठिन होगा। वहीं, झारखंड में लोकसभा की 5 और विधानसभा की 28 सीट एसटी के लिए आरक्षित हैं और कांग्रेस की सहयोगी झामुमो इसका विरोध नहीं कर पाएगी। ओडिशा में लोकसभा की 5 और विधानसभा की 28 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आसानी से एनडीए उम्मीदवार का साथ दे सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज केरल के दौरे पर , केरल को दी 4 नई ट्रेनों की सौगात , इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप हब की रखी आधारशिला……………………

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

by UB India News
January 25, 2026
0

तमिलनाडु और केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA के चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी। मोदी ने कहा कि...

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

by UB India News
December 27, 2025
0

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

by UB India News
December 6, 2025
0

आज का दिन भारत–रूस कूटनीति के सबसे अहम पलों का साक्षी बन रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री...

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

by UB India News
September 13, 2025
0

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए. राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व...

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

by UB India News
August 21, 2025
0

डिया ब्लॉक से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम के ऐलान के साथ ही उपराष्ट्रपति पद के...

Next Post
रूस यूक्रेन जंग के बीच क्‍वाड बैठक के क्‍या हैं कूटनीतिक मायने?

रूस यूक्रेन जंग के बीच क्‍वाड बैठक के क्‍या हैं कूटनीतिक मायने?

मंदिर- मस्जिद विवाद पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी लड़ाई , आज ज्ञानवापी-शृंगार गौरी पर होगी सुनवाई

ज्ञानवापी केस का फैसला अब अदालत को ही करने दीजिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend