ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

औरंगाबाद में एक साथ छह सहेलियों ने खाया जहर, तीन की मौत

UB India News by UB India News
April 10, 2022
in औरंगाबाद, खास खबर, दुर्घटना
0
औरंगाबाद में एक साथ छह सहेलियों ने खाया जहर, तीन की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

औरंगाबाद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के चिरैला गांव में 6 लड़कियों ने एक साथ जहर खा लिया। जहर खाने वाली 6 में से 3 लड़कियों की मौत हो चुकी है जबकि 3 लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी लड़कियां बेहोशी की हालत में मिली थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी सहेलियां थी लेकिन इन्होंने एक साथ जहर क्यों खाया इसका कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खेत में जाकर खाया जहर
जानकारी के मुताबिक सभी सहेलियां शाम में गांव से बाहर तालाब की तरफ गई थीं। खेत में ही सभी ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी तो लोगों को इसकी भनक लगी। आनन-फानन में इन लड़कियों को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन तीन लड़कियों ने दम तोड़ दिया। तीन अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि जहर खाने के बाद सभी तड़पने लगी। कुछ ने वहीं उल्टी की और बेचैनी की हालत में जहरीला पदार्थ खाने की बात कह कर बेहोश हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच
मृतकों में मनोज पासवान की 14 साल की बेटी नीलम कुमारी, राजेश पासवान की 14 साल की बेटी काजल कुमारी एवं रामप्रवेश पासवान की 15 साल की बेटी अनीषा कुमारी के तौर पर हुई है। वहीं तपेश्वर पासवान की 12 साल की बेटी पिंकी कुमारी, राजेंद्र पासवान की 13 साल की बेटी सुनीता कुमारी और फेकन पासवान की 15 साल की बेटी वर्षा कुमारी का स्थानीय डॉक्टर के पास ईलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों के बयान के आधार पर जांच 

एसपी ने बताया कि सीओ एवं थानाध्यक्ष के सामने ग्रामीणों ने जो बयान दिया है उसकी जांच की जा रही है। सभी ने स्वेच्छा से जहर खाया या खिलाया गया है, इसकी जांच की जा रही है। जिस लड़के के कारण यह घटना हुई पुलिस उसे खोज रही है। गांव में एक साथ तीन लड़कियों की मौत से कोहराम मचा गया है। सीओ के साथ पुलिस अधिकारी कैंप किए हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सभी छह बच्चियां एक साथ नहर पर शौच करने गई थीं। वहीं जहर खा लिया है, जिस कारण तीन की मौत हो गई है।

प्रेम प्रसंग के चलते की खुदकुशी?
गांव में एक साथ तीन लड़कियों की मौत से कोहराम मचा है। सभी अलग-अलग घरों के हैं। सीओ ने बताया कि घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। तीन किशोरियां जिनका इलाज चल रही है, उनकी स्थिति सामान्य होने पर ही पता चलेगा कि क्यों जहरीला पदार्थ खाया। इस संबंध में औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अनीषा कुमारी का अपने भाई के साले से प्रेम प्रसंग था। उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो मना कर दिया गया। इस वजह से वह आक्रोश में आ गई और अपनी सहेलियों के साथ जाकर उसने जहर खा लिया। सभी किशोरियों ने एक साथ जहर क्यों खाया है, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चला है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों पर मतदान आज

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों पर मतदान आज

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 45वां दिन : रूसी सैनिकों ने मकारिव में 132 लोगों को गोलीमारी

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 45वां दिन : रूसी सैनिकों ने मकारिव में 132 लोगों को गोलीमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend