ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुराने कार्यकर्ता को जगदानंद सिंह ने RJD से निकाला तो भडके तेजप्रताप

UB India News by UB India News
March 21, 2022
in पटना, राजद
0
पुराने कार्यकर्ता को जगदानंद सिंह ने RJD से निकाला तो भडके तेजप्रताप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लंबे समय तक शांत रहने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर से राजद विधायक तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ अपनी नाराजगी का इजहार किया है. तेजप्रताप यादव ने पार्टी के कार्यालय प्रभारी चंदेश्वर को हटाए जाने का विरोध किया है. रविवार की शाम सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने कार्यालय प्रभारी को हटाए जाने के फैसले का विरोध किया है.

तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर यह लिखा है कि पिछले 28 सालों तक पार्टी को अपना सब कुछ देने वाले चंदेश्वर जी को चाचा जगदानंद सिंह ने बिना किसी कारण पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. तेजप्रताप यादव ने आगे लिखा है कि चंदेश्वर जी को मैं लंबे अरसे से देखता रहा हूं. पिताजी और पार्टी के प्रति चंदेश्वर जी का प्रेम निस्वार्थ रहा है. कभी उन्होंने किसी पद की लालसा भी नहीं दिखाई है. पार्टी के साथ 28 सालों से बुरे से बुरे वक्त में भी वह खड़े रहे हैं और आज जब उनकी भीगी आंखों में समाए अपमान की पीड़ा की गहराई को देखा तब दिल को बहुत तकलीफ हुई.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

विज्ञापन
तेजप्रताप यादव ने आगे लिखा है कि किस तरह से तानाशाही का शिकार पार्टी के सबसे वफादार कार्यकर्ता को होना पड़ा कि बगैर किसी गलती के एक झटके में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. तेजप्रताप यादव यहीं नहीं रुके. उन्होंने यह भी लिख डाला कि मैं याद दिला दूं कि मैं और मेरे पिताजी हर वक्त इन जैसे निस्वार्थ भाव से पार्टी को अपना खून पसीना देने वाले कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंग. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंदेश्वर को जगदानंद सिंह ने अपने एक आदेश के तहत पार्टी के कार्यालय के दायित्वों से मुक्त कर दिया था.

इसके बाद वो तेजप्रताप यादव से मिलने पहुंचे थे. तेजप्रताप यादव ने उनसे मुलाकात की और उन्हें भरोसा भी दिलाया था कि सब कुछ ठीक होगा लेकिन तेजप्रताप की पहल काम नहीं आई. उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर चंदेश्वर के मामले को लेते हुए एक बार फिर से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. हालांकि इसके पहले उन्होंने कई बार नाराजगी जाहिर की थी लेकिन लालू प्रसाद यादव के हस्तक्षेप के बाद तेजप्रताप यादव शांत पड़ गए थे. उन्होंने अपना अलग छात्र संगठन खड़ा कर लिया था और आजकल उसी के माध्यम से भी राजनीति करते नजर आ रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
देश–दुनिया में अपनी पहचान बनायेगा बिहार में बना कपड़़ा

बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन की रजिस्ट्री में 100 प्रतिशत की छूट, अब स्टांप

शरद यादव की पार्टी का राजद में विलय

शरद यादव की पार्टी का राजद में विलय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend