ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Bihar NDA में खटपट बढ़ी, बीजेपी ने बोचहां पर उतारा प्रत्याशी, VIP भी अड़ी

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, बिहार, मुजफ्फरपुर
0
Bihar NDA में खटपट बढ़ी, बीजेपी ने बोचहां पर उतारा प्रत्याशी, VIP भी अड़ी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने अपनी सहयोगी पार्टी वीआईपी को बड़ा झटका दिया है. बोचहां विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेबी कुमारी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. इस बीच इस सीट को लेकर एनडीए में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) अड़ गई है. भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद वीआईपी ने नाराजगी जाहिर की है. बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में बोचहां से बेबी कुमारी निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं और विजयी हुई थीं. बाद में वे भाजपा में शामिल हो गई थीं.

मुसाफिर पासवान के निधन से हो रहे उपचुनाव
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव 2020 में बोचहां सीट वीआईपी के कोटे में चली गई थी, जहां से वीआईपी के टिकट पर मुसाफिर पासवान चुनाव जीते थे. पासवान के निधन के कारण यह सीट रिक्त हो गई और अब यहां उपचुनाव हो रहा है. इधर वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह सीट वीआईपी कोटे की है. उन्होंने कहा कि बोचहां सीट पर वीआईपी का हक है. उन्होंने कहा कि वीआईपी का मानना है कि इस सीट पर वीआईपी अपना प्रत्याशी उतारकर दिवंगत पासवान के सपनों को पूरा कर सकेगी. उन्होंने कहा कि वीआईपी यहां से अपना प्रत्याशी उतारेगी, जिससे इस सीट पर जीत दर्ज कर पासवान जी के सपनों को पूरा किया जा सके.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

वीआईपी पार्टी ने की नाराजगी जाहिर
उन्होंने कहा कि यह एनडीए का दुर्भाग्य है कि बिना घटक दलों से बात किए सहयोगी दल निर्णय ले लेते हैं. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि विधान परिषद चुनाव के लिए भी ऐसा ही किया गया था, विवश होकर वीआईपी को कई सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित करना पड़ा. जाहिर है कि अब बीजेपी द्वारा उम्मीदवार के नाम की घोषणा के बाद अगर मुकेश सहनी पीछे नहीं हटते हैं, तो एनडीए गठबंधन के दो घटक दलों के बीच में ही मुकाबला होगा. आरजेडी की ओर से उम्मीदवार खड़ा करने के साथ ही यह मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा. बताते हैं कि मुकेश सहनी ने इस सीटिंग सीट है पर मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान के नाम की घोषणा भी कर दी है.

मुसाफिर पासवान वीआईपी में थे

एनडीए में शामिल वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह सीट वीआईपी कोटे की है। उन्होंने कहा कि बोचहां सीट विधानसभा चुनाव में वीआईपी को मिली थी, जहां से मुसाफिर पासवान जी चुनाव जीते थे। पासवान जी के निधन से यह सीट खाली हुई है। इस कारण इस पर वीआईपी का हक है।

उन्होंने कहा कि वीआईपी का मानना है कि इस सीट पर वीआईपी अपना प्रत्याशी उतारकर स्वर्गीय पासवान के सपनों को पूरा कर सकेगी। उन्होंने कहा कि वीआईपी यहां से अपना प्रत्याशी उतारेगी, जिससे इस सीट पर जीत दर्ज कर स्वर्गीय पासवान जी के सपनों को पूरा किया जा सके।

वीआईपी को मजबूर किया गया

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यह एनडीए का दुर्भाग्य है कि बिना घटक दलों से बात किए सहयोगी दलों द्वारा निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि विधान परिषद चुनाव के लिए भी ऐसा ही किया गया था, विवश होकर वीआईपी को कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना पड़ा।

बता दें कि मुजफ्फरपुर से MP अजय निषाद ने मुकेश सहनी पर इसे लेकर शुरू से ही हमलावर रुख अपनाया हुआ था। उन्होंने पहले ही इस बात का इशारा कर दिया था कि मुकेश सहनी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं मुजफ्फरपुर से BJP कार्यकर्ताओं ने पहले ही मुकेश सहनी और उनकी पार्टी को सहयोग करने से अपने हाथ खड़े कर दिए थे। हालांकि मुकेश सहनी लगातार ये कह रहे थे कि MP निषाद कोई अमित शाह नहीं हैं। उनके बयानबाजी करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब तक शीर्ष नेतृत्व कुछ बयान नहीं देगा। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

लेकिन ये कयास UP चुनाव के शुरू होने के साथ ही लगाया जाने लगा था कि VIP का पत्ता बोचहां सीट से कट जाएगा। यहां से BJP अपना उम्मीदवार उतारेगी। जिसकी औपचारिक घोषणा कर दी गयी। बता दें कि बेबी बोचहां से विधायक रह चुकी हैं। अब VIP का अगला रुख क्या होगा। ये देखने वाली बात होगी।

मुजफ्फरपुर के बोचहां से VIP विधायक मुसाफिर पासवान का पिछले दिनों निधन हो गया था। उसके बाद यह सीट खाली हो गई। अब यहां उपचुनाव की घोषणा हो गई है। 12 अप्रैल को यहां चुनाव कराए जाएंगे और 16 अप्रैल को मतों की गणना की होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
भारत-जापान शिखर बैठक में हिस्सा लेने दो दिवसीय दौरे पर आज भारत आ रहे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा

भारत-जापान शिखर बैठक में हिस्सा लेने दो दिवसीय दौरे पर आज भारत आ रहे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा

पंजाब कैबिनेट: भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों ने ली पद की शपथ, बैंस सबसे युवा,हरपाल सिंह चीमा सबसे वरिष्ठ मंत्री

पंजाब कैबिनेट: भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों ने ली पद की शपथ, बैंस सबसे युवा,हरपाल सिंह चीमा सबसे वरिष्ठ मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend