ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय जनता पार्टी में वंशवाद की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं

UB India News by UB India News
March 16, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
भारतीय जनता पार्टी में वंशवाद की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने पार्टी सांसदों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वंशवाद की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होगी और परिवार के नेतृत्व वाले राजनीतिक दलों को भविष्य में चुनौती दी जाती रहेगी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव 2022 में पांच राज्यों में से चार राज्यों में मिली भाजपा को जीत के लिए पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं की सराहना की।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम का सख्त संदेश
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार बताया गया कि बैठक में पीएम ने कहा, ‘अगर किसी का टिकट काटा गया तो यह मेरी जिम्मेदारी है।’ इसके अलवा पीएम मोदी ने यूक्रेन से निकासी पर भी जानकारी दी। उन्होंने सांसदों को कड़ा संदेश देते हुए, विपक्ष पार्टियो की परिवारवाद की राजनीती पर निशाना जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी में पारिवारिक राजनीति की अनुमति नहीं दी जाएगी, अन्य पार्टियों में वंशवाद की राजनीति की जाती होगी यहां नहीं।’

RELATED POSTS

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

कौन-कौन हुआ बैठक में शामिल
भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के बड़े व दिग्गज नेता शामिल हुए हैं, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल मौजूद थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, प्रह्लाद सिंह पटेल और भूपेंद्र यादव और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और अन्य नेता बैठक का हिस्सा बने।

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की चर्चा बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हुई. बीजेपी पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी अच्छी फिल्में बननी चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसी फिल्में सच को सामने लेकर आती है. बता दें कि फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी.

फारुख अब्दुल्ला ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हकीकत सही मायने में चाहिए तो सरकार सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से क्यों नहीं जांच कराती कि कश्मीर में घटी घटना के लिए जिम्मेदार कौन था और क्या वहां पर हुआ था. सिनेमा में तो अलग-अलग तरीके की सच्चाई दिखाई जाती है और बातें कही जाती हैं जगमोहन जो वहां के गवर्नर थे अगर वह होते तो हकीकत बताते. सरकार सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराकर सच्चाई जान सकती है.

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अनुपम खेर मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर और पल्लवी जोशी जैसे दमदार कलाकार हैं. फिल्म में 1990 में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के साथ दिल दहलाने वाले अत्याचार को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है. बॉक्स ऑफिस पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ जबरदस्त कमाई कर रही है.

महात्मा गांधी के विचारों पर अच्छी फिल्में बननी चाहिए- प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘महात्मा गांधी के विचार और आदर्शों को बताने वाली और अच्छी फिल्में बननी चाहिए थी जिससे दुनिया के लोग उनके बारे में और ज्यादा से ज्यादा जान सकें।’ इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया। संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने परिवारवाद को लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि हालिया चुनावी नतीजों ने साबित कर दिया कि ये परिवारवाद के खिलाफ जनादेश है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर किसी की उम्मीदवारी खारिज हुई तो यह मेरी जिम्मेदारी है। यूक्रेन से निकासी पर जानकारी दी। सांसदों को संदेश दिया कि पार्टी में पारिवारिक राजनीति की अनुमति नहीं होगी, अन्य पार्टियों में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ा जाएगा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
सदन के अंदर जो कुछ हुआ अच्छा नहीं हुआ :विनय बिहारी

सदन के अंदर जो कुछ हुआ अच्छा नहीं हुआ :विनय बिहारी

एक बिहारी सौ बिहारी

एक बिहारी सौ बिहारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend