ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओमिक्रॉन वायरस की भारत में दस्तक, कर्नाटक में सामने आए 2 मामले

UB India News by UB India News
December 3, 2021
in खास खबर
0
ओमिक्रॉन वायरस की भारत में दस्तक, कर्नाटक में सामने आए 2 मामले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज़ किए गए हैं वहीं भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 2 मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 2 मामले सामने आए हैं। लव अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे के अंदर हमारे देश में कर्नाटक में 2 मामले Omicron से संक्रमित दर्ज किए गए हैं। उसमें से एक केस 66 वर्षीय पुरुष हैं और दूसरे 46 वर्षीय पुरुष। हमारे नेटवर्क ने उनको समय पर डिटेक्ट किया है, जितने भी उनके प्राइमरी तथा सेकेंडरी कॉन्टेक्ट हैं उनको ट्रेस कर लिया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में दो राज्य ऐसे हैं जहां 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। वह केरल और महाराष्ट्र हैं। 44,000 सक्रिय मामले केरल और 11,000 मामले महाराष्ट्र में हैं। कोविड के 55% मामले देश में इन्हीं दो राज्यों से आ रहे हैं। अग्रवाल ने बताया कि देश में इस वक़्त कोविड के 99,763 सक्रिय मामलों की संख्या है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 9,765 नए मामले सामने आए हैं। लव अग्रवाल ने कहा कि इस वायरस से बचाव के लिए हमें कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। लव अग्रवाल ने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बारे में बहुत से तथ्य विज्ञान के द्वारा सामने आने वाले हैं। भविष्य में जो भी निर्णय लिए जाए वे सभी निर्णय वैज्ञानिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही लिए जाने चाहिए।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आगे बताया कि विश्व में अभी भी कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में 70% मामले यूरोप से आए हैं। एक हफ्ते में यूरोप में 2.75 लाख कोविड मामले आए और 29,000 से अधिक मृत्यु एक हफ्ते में यूरोप में दर्ज़ की गई। देश में हम अब तक लोगों को 125 करोड़ से ज़्यादा कोविड वैक्सीन की डोज़ लगा चुके हैं। 84.3% लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ और 45.92% लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुके हैं।

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट कम से कम 23 देशों में फैल चुका है और इसके अन्य देशों को प्रभावित करने की भी पूरी आशंका है। WHO के अनुसार यूरोप में कोरोना प्रोटोकोल में ढील दी गयी और नियमों का सही ढंग से पालन नहीं किया जिसकी वजह से वहां संक्रमण और मौत ज्यादा हुए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post

The Untold Story on Martingale Collar That You Must Read or Be Omitted

Questions For/About Top Porn Sites

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend