ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कृषि कानूनों को वापस लिए जाने पर बिहार में गरमाई सियासत

UB India News by UB India News
November 19, 2021
in कृषि, पटना, बिहार
0
कृषि कानूनों को वापस लिए जाने पर बिहार में गरमाई सियासत

old file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी तीन नए कृषि कानून वापस लेने के फैसले पर बिहार के राजनीतिक दलों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। सरकार के सहयोगी दल इसे किसानों के हित में लिया गया फैसला बता रहे हैं तो विपक्षी दल इस फैसले में देरी के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं। भाजपा की ओर से प्रदेश के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि एक भी किसान पर यह कानून जबर्दस्‍ती लागू किया जाए। इसलिए फिलहाल सरकार ने इसे वापस लेने का फैसला किया है। उन्‍होंने कहा कि तीनों कानून किसानों के हित में ही थे। वहीं राजद के प्रवक्‍ता मृत्‍युंजय तिवारी ने फैसले का स्‍वागत किया। जदयू के डा. अजय आलोक ने इस पर अफसोस जताया है।

जदयू के डा. अजय आलोक ने कहा कि छोटे किसानों की बेबसी खत्‍म करने का मकसद पूरा नहीं हो सका। उन्‍हें फिर से बिचौलियों पर निर्भर रहना होगा। उन्‍होंने कहा कि ये संवेदना से परिपूर्ण एक प्रधानमंत्री का फैसला है, जो अत्‍यंत छोटे तबके को भी नजरअंदाज करने से इनका करता है और अपने एक सही निर्णय को वापस लेता है। उन्‍होंने कहा कि इस देश में कुछ लोगों को सुधारों से परहेज है।

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा है कि अन्‍नदाता की जीत हुई है और पूंजीपतियों की हितैषी सरकार हार गई है। जन अधिकार पार्टी के अध्‍यक्ष पप्‍पू यादव ने कहा कि परजीवी सरकार आंदोलनजीवी से हार गई। उन्‍होंने कहा कि काले कृषि कानूनों की वापसी जनसंघर्ष की जीत है। उन्‍होंने कहा कि किसानों को दंगाई, आतंकवादी और देशद्रोही कह कर अपमानित करने वालों को अब माफी मांगनी चाहिए।

राजद के सांसद मनोज झा ने इस मौके पर सरकार पर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि हठधर्मिता और अहंकार को जन आंदोलन ने रास्‍ते पर ला दिया। उन्‍होंने कहा कि सरकार को लोकतांत्रिक संवाद के रास्‍ते खुले रखने चाहिए। यह फैसला काफी नहीं है, सरकार को इससे एक सबक लेना चाहिए।

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन नौ अगस्‍त 2020 से शुरू हुआ था। किसानों के आंदोलन का बिहार में कुछ खास असर नहीं दिखा, हालांकि विपक्षी दलों ने आंदोलन के समर्थन में कई बार सड़क पर उतरकर विरोध जताया। बिहार के ज्‍यादातर किसान नए कृषि कानूनों के समर्थन में ही दिख रहे थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

Next Post
खादी में अधिक से अधिक रोजगार के लिए जल्द बनेगी नीतिः शाहनवाज

खादी में अधिक से अधिक रोजगार के लिए जल्द बनेगी नीतिः शाहनवाज

‘Who is Tej Pratap’ वाले बयान से लालू के लाल हुए लाल

पुलिस वाले पिज्जा की तरह करवा रहे हैं होम डिलीवरी:तेज प्रताप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend