ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नवाब मलिक के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर

UB India News by UB India News
November 1, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, महाराष्ट्र
0
नवाब मलिक के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कंबोज ने क्रूज शिप ड्रग मामले में अपने और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ लगाए गए आरोप के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है. कंबोज ने कथित रूप से झूठे आरोप लगाने के लिए महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. जब से अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था, तब से मलिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और इसके जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर हमले शुरू करने के लिए नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. ऐसा करते हुए उन्होंने कम्बोज समेत अन्य पर भी कई तरह के आरोप लगाए हैं.

कंबोज ने इससे पहले नौ अक्टूबर को मलिक को नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने मंत्री से मानहानि संबंधित बयान देने से बचने को कहा था. हालांकि, मलिक ने इससे पीछे हटने के बजाय 11 अक्टूबर को कुछ न्यूज चैनलों पर इन आरोपों को दोहराया. उसी दिन काम्बोज ने मलिक को एक और नोटिस भेजा, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने जो कहा है उसे साबित करें या फिर इस तरह के दावे करना बंद कर दें.

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

26 अक्टूबर को काम्बोज ने मझगांव में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के न्यायालय के समक्ष एक आपराधिक शिकायत दर्ज की. उन्होंने एक मुकदमे के साथ-साथ बंबई हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया. जिसके माध्यम से उन्होंने एक आदेश और न्यायिक निर्णय की मांग की. मलिक को इस तरह के कृत्य करने से रोकने के लिए स्थायी निषेधाज्ञा की मांग की और मुआवजे और क्षति पहुंचाने के लिए एक आदेश की भी मांग की. काम्बोज की याचिका में भारतीय जनता युवा मोर्चा में उनके राजनीतिक कनेक्शन और कद का जिक्र किया गया और कहा गया कि वह कारोबार में लगे हुए हैं. इसमें कहा गया है कि मलिक द्वारा लगाए गए आरोप दुर्भावनापूर्ण थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
जीएसटी की रिकार्ड आमद  से उम्मीदें हुई जवां

अक्टूबर में GST कलेक्शन 1.3 लाख करोड़ रुपये के पार

बातचीत का रास्ता भी खुले,

बातचीत का रास्ता भी खुले,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend