Warning: getimagesize(https://ubindianews.com/wp-content/uploads/2021/07/kathiyar.jpg): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found in /home/oglinuxc/ubindianews.com/wp-content/plugins/easy-social-share-buttons3/lib/modules/social-share-optimization/class-opengraph.php on line 612
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

कटिहार के मेयर शिवराज की हत्या

UB India News by UB India News
August 8, 2021
in अपराध, कटिहार, खास खबर
0
कटिहार के मेयर शिवराज की हत्या
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कटिहार नगर निगम के मेयर शिवराज पासवान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वे कटिहार नगर निगम के अल्प समय के लिए मेयर बने थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शिवराज पासवान की हत्या होने के बाद उनके चाहने वाले काफी आक्रोशित हो गए। देर रात को सैकडÃों की संख्या में लोग नगर थाना पहुंचकर शिवराज पासवान का शव रखकर प्रदर्शन कर कर रहे थे। लोगों की मांग है कि उनके हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द हो। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के संतोषी मंदिर के समीप अज्ञात लोगों ने मेयर शिवराज पासवान को गोली मारी है। शरीर में लगभग ३ गोली लगी थी‚ जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोग बडी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और मेयर को उठाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद कटिहार शहर में स्थिति तनावपूर्ण है। फिलहाल मेयर को गोली मारने वाले अपराधियों का पता नहीं चला है। गौरतलब है कि शिवराज पासवान वार्ड संख्या १६ के वार्ड पार्षद थे। उनकी पत्नी मंजू देवी १७ नंबर वार्ड की पार्षद हैं। जब विजय सिंह विधायक बन गए तो उनके बाद अल्प समय के लिए वह मेयर बने थे। उनका कार्यकाल एक माह का ही था। इसी दौरान उन्होंने अपनी जगह लोगों के बीच बनाया था। २६ जून को मेयर का कार्यकाल समाप्त हुआ था। फिलहाल इस घटना के बाद उनके वार्ड और अन्य जगह से लोग बडी संख्या में पहुंच रहे है। फिलहाल सभी लोग उनके शव को नगर थाना लेकर पहुंचे हुए है। इस जगह स्थिति काफी तनावपूर्ण है। जिसे देखते हुए पुलिस के द्वारा बडी संख्या में पुलिस बलों को थाना परिसर बुलाया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस भी कुछ भी बोलने से कतरा रही है। फिलहाल पुलिस की स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है। उग्र लोगों को पुलिस के द्वारा समझाने बुझाने का प्रयास जारी है।

बता दें कि निवर्तमान मेयर विजय सिंह के बरारी से विधायक निर्वाचित होने के बाद शिवराज पासवान मेयर निर्वाचित हुए थे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस ने कई मुख्य जगहों की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। दूरदराज के इलाकों में भी नाकेबंदी कर दी गई है। शिवराज पासवान का कार्यकाल 26 जून को समाप्त हो गया था। उनकी पत्नी मंजू देवी वार्ड 17 की पार्षद हैं जबकि शिवराज पासवान वार्ड 16 से पार्षद चुने गए थे। बाद में उन्होंने मेयर की कुर्सी संभाली।

RELATED POSTS

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल ,क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर………….

संतोषी चौक रेलवे गेट के पास अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। दूरदराज के इलाकों में भी नाकेबंदी कर दी गई है। शिवराज पासवान का कार्यकाल 26 जून को समाप्त हो गया था। उनकी पत्नी मंजू देवी वार्ड 17 की पार्षद हैं जबकि शिवराज पासवान वार्ड 16 से पार्षद चुने गए थे। बाद में उन्होंने मेयर की कुर्सी संभाली।

इस मामले में भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजे का नाम आया है। परिवारीजनों ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने गुरुवार देर रात ही मेयर के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस बीच जिला पदाधिकारी उदयन मिश्रा ने दावा किया कि 48 घंटे के अंदर मेयर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। पकड़े गए आरोपित नगर थाना और अलग-अलग इलाकों से हैं।

मेयर की हत्‍या से उनके समर्थकों में शोक फैल गया है। कल रात को हत्या के बाद शहर में बवाल मच गया। जैसे-जैसे लोगों को घटना की जानकारी मिलती गई लोग थाना पहुंचने लगे। लोग घटना से काफी आक्रोशित और आहत हैं। थाना परिसर में लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा थाना परिसर का घेराव कर लिया।

गोली लगने से घायल मेयर की कटिहार मेडिकल कॉलेज में मौत होने के बाद लोग उनके शव को लेकर नगर थाना आ गए और नगर थाना परिसर में शव को रखकर जमकर आक्रोश जताया। घटना की सूचना मिलने पर जैसे ही एसपी विकास कुमार नगर थाना पहुंचे वैसे ही लोग और आक्रोशित हो गए और लोगों ने पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। घटना से आंदोलित लोगों ने शहर की पुलिसिंग पर सवाल उठाये। समाचार लिखे जाने तक नगर थाना का आक्रोशित लोग घेराव किए हुए थे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।

मंदिर जाने के दौरान बदमाशों ने मेयर को बनाया निशाना
स्थानीय लोगों ने बताया कि मेयर शिवराज पासवान रोजाना संतोषी मंदिर जाते थे और मंदिर में माथा टेकने के बाद आसपास के लोगों से भी बातचीत करते थे। इस दौरान वह बॉडीगार्ड अपने साथ नहीं ले जाते थे। जबकि उन्हें दो बॉडीगार्ड भी मिले थे। उनके आवास से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर संतोषी मंदिर रेलवे फाटक है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को इस बात का पता था। इसका फायदा उन्होंने उठाया। मेयर शिवराज पासवान गुरुवार की शाम करीब नौ बजे अपने घर से निकलकर संतोषी मंदिर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से अचानक दो बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लोगों ने बताया कि बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। गोली मेयर के सीने में लगी जिससे वे जख्मी होकर वहीं गिर गये। जख्मी मेयर को स्थानीय लोग आनन-फानन में इलाज के लिए केएमसीएच ले जा रहे थे तभी अचानक मिरचाईबाड़ी में आंबेडकर चौक के पास उनकी मौत हो गई।

दो टर्म से वार्ड पार्षद थे शिवराज
ड्राइवर टोला निवासी शिवराज पासवान पिछले दो टर्म से वार्ड 16 के पार्षद थे। अपने कुशल व्यवहार के कारण वार्ड के लोगों के चहेते बन गए थे। वहीं उनकी मंजू देवी पिछले तीन टर्म से नगर निगम के वार्ड संख्या 17 के निगम पार्षद हैं। पत्नी के साथ मिलकर शिवराज दोनों मिलकर अपने वार्डों के लोगों की सुख दुख मैं हर क्षण हाथ बटाते रहते थे। पुलिस हो या फिर अन्य अधिकारियों से मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते थे।। स्थानीय लोग उन्हें जनप्रतिनिधि कम और घर का लोग ज्यादा समझते थे। वार्ड के लोगों के सुख दुख में 24 घंटे खड़े रहने वाले शिवराज पासवान को हर वर्ग के लोग काफी पसंद करते थे। अपने वार्ड के नेता की हत्या की सूचना पाकर वार्ड के लोग काफी आंदोलित हैं। लोगो ने पुलिस प्रशासन से हत्याकांड में शामिल बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

बदमाश पहले से कर रहे थे इंतजार
मेयर की हत्या को लेकर डीएम उदयन मिश्रा ने बताया कि रोजाना की तरह मेयर संतोषी मंदिर जा रहे थे। जहां पहले से ही बदमाश घात लगाए उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह वहां पहुंचे उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। तीन गोली मेयर को लगी। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है। जो भी इस घटना में शामिल है। वह बख्शे नहीं जाएंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

by UB India News
March 14, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ हीं विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल ,क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर………….

by UB India News
March 13, 2026
0

देशभर की सियासत में राज्यसभा चुनाव को लेकर गर्माहट बढ़ गया है। दूसरी ओर इस चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने...

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला?

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला?

by UB India News
March 14, 2026
0

अमेरिका को उम्मीद थी कि उसके हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद युद्ध शायद जल्द खत्म...

यूपी-बिहार से सुप्रीम कोर्ट तक आधार विवादों में क्यों, यह कहां-कहां है जरूरी?

महिलाओं को कोई काम नहीं देगा……….

by UB India News
March 14, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं कर्मचारियों और छात्राओं के लिए देशभर में मासिक धर्म अवकाश नीति की मांग करने...

भारत की बात का असर,ईरान ने दी होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने की इजाजत

भारत की बात का असर,ईरान ने दी होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने की इजाजत

by UB India News
March 13, 2026
0

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग अब अपने 13वें दिन में प्रवेश कर गई है। जंग की वजह...

Next Post
जातीय जनगणना मुद्दे पर आज नीतीश से मिलेंगे तेजस्वी,विपक्ष के कई नेता रहेंगे साथ

जातीय जनगणना मुद्दे पर आज नीतीश से मिलेंगे तेजस्वी,विपक्ष के कई नेता रहेंगे साथ

क्या 2024 तक किसी एक नेता के नाम पर सहमत हो पाएंगे विपक्षी दल?

क्या 2024 तक किसी एक नेता के नाम पर सहमत हो पाएंगे विपक्षी दल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend