ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत में नियुक्त किया शिकायत निवारण अधिकारी

UB India News by UB India News
July 11, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, टेक्नोलॉजी
0
क्या वास्तव में Twitter ने भारत में अपना कानूनी कवच खो दिया है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने भारत में विनय प्रकाश को शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है. इसके साथ ही ट्विटर ने भारत में नियुक्त किए गए अधिकारी का स्थानीय पता भी दिया है. अगर कोई संपर्क करना चाहता है तो वह मुलाकात भी कर सकता है. ट्विटर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विनय प्रकाश की ई-मेल आईडी grievance-officer-in@twitter.com है. वहीं कर्नाटक स्थित बेंगलुरु में द स्टेट बिल्डिंग के चौथे मंजिल पर इनका दफ्तर होगा. ट्विटर ने कहा कि भारत में ‘चौथी मंजिल, द एस्टेट, 121 डिकेंसन रोड, बैंगलोर 560042’ पर ट्विटर से संपर्क किया जा सकता है. कंपनी की वेबसाइट पर यह सूचना डाली गई है.

बता दें कि हाल ही में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नये सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों को लेकर केंद्र सरकार के साथ ट्विटर के गतिरोध पर कहा था कि भारत में रहने और काम करने वालों को देश के नियमों का अनुपालन करना होगा.

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

कंप्लायंस रिपोर्ट भी प्रकाशित की
RGO नियुक्त करने के साथ ही कंपनी ने 26 मई, 2021 से 25 जून, 2021 के दौरान की कंप्लायंस रिपोर्ट भी प्रकाशित की है. 26 मई को लागू हुए आईटी नियमों के तहत यह एक और अहम नियम था. ट्विटर ने पहले धर्मेंद्र चतुर को अपना अंतरिम अधिकारी नियुक्त किया था. हालांकि चतुर ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था. सोशल मीडिया के नए नियमों को लेकर ट्विटर का भारत सरकार के साथ टकराव चल रहा है.

8 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट में एक सुनवाई के दौरान नये आईटी नियमों को लेकर केंद्र सरकार के साथ गतिरोध की स्थिति का सामना कर रहे ट्विटर ने अदालत को बताया था कि उसने एक अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया है, जो भारत के निवासी हैं.

साथ ही, उसने यह भी कहा था कि वह (ट्विटर) नियमों के मुताबिक आठ हफ्तों में इस पद के लिए नियमित अधिकारी की नियुक्ति करने का प्रयास करेगा. इस पर, अदालत ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट को नये नियमों के अनुपालन पर एक हलफनामा,अमेरिका में नोटरी द्वारा सत्यापित, दाखिल करने के लिए दो हफ्तों का वक्त दिया था.

ट्विटर के भारत में करीब 1.75 करोड़ यूजर्स हैं. नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर ट्विटर का भारत सरकार के साथ विवाद चल रहा है. ट्विटर ने भारत में मध्यवर्ती के रूप में अपना कानूनी कवच गंवा दिया है. अब वह प्रयोगकर्ताओं द्वारा किसी तरह की गैरकानूनी सामग्री डालने के लिए जिम्मेदार होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

Next Post
क्या बिहार में राजद कोई नया समीकरण गढ़ने की कोशिश में है?

क्या बिहार में राजद कोई नया समीकरण गढ़ने की कोशिश में है?

आकाशीय बिजली गिरने से यूपी में 41 की मौत, राजस्थान में 20 लोगों की गई जान

आकाशीय बिजली गिरने से यूपी में 41 की मौत, राजस्थान में 20 लोगों की गई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend