ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना से बेतिया का सफर अब 2 घंटे में होगा तयः नितिन

UB India News by UB India News
July 10, 2021
in पटना, परिवहन, भाजपा
0
बीजेपी विधायक ने की अपराधियों के एनकाउंटर की मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना से बेतिया तक नये एनएच 139 डब्लू के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है। इस कदम से अब पटना व बेतिया की दूरी 200 किलोमीटर कम हो जाएगी जिससे पटना से बेतिया तक की दूरी करीब २ घंटे में तय की जा सकती है। सूबे के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा बिहार के पटना एम्स के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या– 139 से प्रारम्भ होकर बकरपुर‚ मानिकपुर‚ साहेबगंज‚ अरेराज को जोडते हुए बेतिया के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–७२७ तक नये राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या– १३९ के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी का आभार व्यक्क्त किया। श्री नवीन ने शुक्रवार को यहां बताया कि उक्त पथ के राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की दूरी कम होगी। इससे पटना से बेतिया की दूरी मात्र २ घंटे में तय की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त उत्तर बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थल वैशाली‚ लौरिया एवं केसरिया को भी आपस की सम्पर्कता प्रदान होगी‚ जिससे पर्यटन उद्योग को बढावा मिलेगा। श्री नवीन ने बताया कि इस पथ में जेपी सेतु के समानान्तर एक नया ४ लेन पुल का निर्माण होगा। सोनपुर बाईपास से माणिकपुर तक लगभग ४० किमी का ग्रीन फील्ड पथ विकसित होगा। इसमें कई जगहों पर बाईपास का प्रावधान भी रहेगा‚ जिससे यातायात सुगम हो सकेगा। श्री नवीन ने कहा कि इसके अधिकांश पथांशों के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रगति में है। संबंधित जिला भू अर्जन पदाधिकारियों को शीघ्र पंचाट घोषित करने का निदेश दिया गया है। श्री नवीन ने बताया कि उक्त नवघोषित राष्ट्रीय उच्च पथ के माणिकपुर–साहेबगंज एवं साहेबगंज–अरेराज पथांश की निविदा २ माह के अन्दर निर्गत किए जाने हेतु एनएचएआई के पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है।

कई जिलों के सड़़क निर्माण की मिली प्रशासनिक स्वीकृतिः इसी बीच पथ निर्माण विभाग की निविदा समिति ने पथ प्रमंड़ल सीतामढ़ी‚ वैशाली पथ प्रमंड़ल‚ पथ प्रमंड़ल मोतिहारी‚ पथ प्रमंड़ल पूर्णिया व पथ प्रमंड़ल‚ दरभंगा की कई महत्वपूर्ण सड़़कों के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया कि उक्त कायोंर् को ससमय पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया में खुलापन एवं पारदर्शिता को बढावा देने के उद्’ेश्य से निविदा समिति के सभी निर्णय विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। माणिकपुर–साहेबगंज और साहेबगंज–अरेराज पथांश की निविदा दो माह में होगी जारी – इस पथ में जेपी सेतु के समानान्तर बनेगा एक नया ४ लेन का पुल‚ सोनपुर बाईपास से माणिकपुर तक लगभग ४० किमी का विकसित होगा ग्रीन फील्ड पथ‚ सुगम यातायात के लिए इसमें कई जगहों पर रहेगा बाईपास का भी प्रावधान.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
यूपी के सीएम योगी से मिले शाहनवाज

यूपी के सीएम योगी से मिले शाहनवाज

तीसरी लहर में संजीवनी साबित होगा 23124 करोड़़ का पैकेजः तारकिशोर

तीसरी लहर में संजीवनी साबित होगा 23124 करोड़़ का पैकेजः तारकिशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend