ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल्याण सिंह से मिले शाहनवाज, फोटो आई सामने, PGI के डॉक्टर बोले- सेहत में सुधार

UB India News by UB India News
July 9, 2021
in पटना, भाजपा
0
कल्याण सिंह से मिले शाहनवाज, फोटो आई सामने, PGI के डॉक्टर बोले- सेहत में सुधार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने आज लखनऊ पीजीआई (Lucknow PGI) में मुलाकात की ।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने आज लखनऊ पीजीआई (Lucknow PGI) में मुलाकात की. इस दौरान डॉक्टरों की ओर से हेल्थ बुलेटिन (Health Bulletin) भी जारी किया गया.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

पीजीआई के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह की हालत बेहतर है.  कल्याण सिंह हेमोडायनामिक रूप से स्थिर है. कल्याण सिंह की तबियत में लगातार सुधार दिखा रहे हैं. चिकित्सीय महत्वपूर्ण मानदंड स्थिर हैं. कल्याण सिंह का इलाज सीनियर डॉक्टर कर रहे हैं.

कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंतित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘भारत भर में अनगिनत लोग कल्याण सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. कल जेपी नड्डा जी, CM योगी आदित्यनाथ जी और अन्य लोग उनसे मिलने अस्पताल गए थे,  मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.’

आज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय श्री कल्याण सिंह जी से मिला और उनका कुशलक्षेम जाना। उनकी सेहत में काफी सुधार है। उन्होंने बात की और आशीर्वाद भी दिया।

अपने अगले ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मुझे यह जानकर अफसोस हुआ कि जेपी नड्डा जी से बातचीत के दौरान कल्याण सिंह जी ने मुझे याद किया, कल्याण सिंह जी के साथ मेरी बातचीत की कई यादें भी हैं, उनमें से कई यादें जीवन में वापस आ सकती हैं, उनसे बात करना हमेशा सीखने का अनुभव रहा है.’

बता दें कि पिछले दो हफ्ते से हॉस्पिटल में एडमिट कल्याण सिंह से मिलने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल लखनऊ आए थे. देर शाम नड्डा एयरपोर्ट से सीधे एसजीपीजीआई पहुंचे, जहां उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम और बीजेपी के दिग्गज नेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने उनसे बात भी की थी.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा यूपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे. कल्याण सिंह दो सप्ताह से अस्वस्थ हैं और उनका पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा है. उनको पहले आरएमएल संस्थान में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें पीजीआई में स्थानांतरित कर दिया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
अखिलेश पर भड़के पप्पू यादव, कहा ‘बाबू आप से न हो पाएगा’

अखिलेश पर भड़के पप्पू यादव, कहा 'बाबू आप से न हो पाएगा'

लोकतंत्र का चीरहरण…महिला की साड़ी खींचने के आरोप में बीजेपी सांसद रेखा वर्मा का रिश्तेदार गिरफ्तार

लोकतंत्र का चीरहरण...महिला की साड़ी खींचने के आरोप में बीजेपी सांसद रेखा वर्मा का रिश्तेदार गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend