ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब-राजस्थान के बाद अब झारखंड कांग्रेस में ‘संकट’, 4 MLA पहुंचे दिल्ली

UB India News by UB India News
June 23, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, झारखण्ड
0
पंजाब-राजस्थान के बाद अब झारखंड कांग्रेस में ‘संकट’, 4 MLA पहुंचे दिल्ली

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
कांग्रेस में संकट का दौर अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस शासित राज्यों में राजनीतिक संकट गहरा रहा है. राजस्थान और पंजाब के बाद अब झारखंड कांग्रेस में संकट की खबरें सामने आ रही हैं. कांग्रेस के चार विधायक दिल्ली रवाना हो गए हैं. यहां वह केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे. इससे पहले राजस्‍थान में सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट के बीच खींचतान देने को मिली रही है, तो वहीं पंजाब में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच घमासान जारी है.
झारखंड कांग्रेस के चार विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप और ममता देवी दिल्ली की ओर कूच कर गए हैं. जानकारी के मुताबिक, यह राज्‍य के नेतृत्‍व से सभी विधायक नाराज चल रहे हैं. यही नहीं, ये सभी विधायक बुधवार यानी आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे. इन विधायकों ने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात उठाई है. ताकि उन्‍हें निगम और आयोग में जगह मिल सके.
कुछ दिने पहले भी इन विधायकों ने कहा था कि झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता खुश नहीं हैं और उनको तरजीह नहीं मिली को पार्टी का नुकसान हो सकता है. कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने ट्वीट कर दिल्‍ली जाने की बात की जानकारी दी. उन्‍होंने लिखा,’ संगठन को मजबूत करना हमारा लक्ष्य है. झारखंड कांग्रेस को धार देने के लिए मेरे नेतृत्व में चार विधायक उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप और ममता देवी पहले झारखंड के इंचार्ज आरपीएन सिंह से मिले थे और बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे.
उधर पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस के अंदर गुटबाजी और सियासी खींचतान गले की फांस बन गई है. पार्टी के बड़े नेता अलग अलग मोर्चा खोले बैठे हैं तो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखा वाद विवाद भी जारी है. पंजाब कांग्रेस की रार दिल्ली तक पहुंची चुकी है. आलाकमान ने एक तरफ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को टीम संभालने की नसीहत दी है तो दूसरी तरफ पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नवजोत सिंह सिद्धू से नाराज बताए जा रहे हैं.  सूत्रों के मुताबिक, गुटबाजी को खत्म करने के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय समिति ने भी सिद्धू की सार्वजनिक बयानबाजी पर नाराजगी जाहिर की है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
क्यों ममता बनर्जी के गले की फांस बना नारदा घोटाला…..

क्यों ममता बनर्जी के गले की फांस बना नारदा घोटाला.....

केंद्रीय कैबिनेट की आज अहम बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

केंद्रीय कैबिनेट की आज अहम बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend