ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल की खाड़ी में डूब मरी है मुख्यमंत्री की अंतरात्मा: तेजस्वी

UB India News by UB India News
February 22, 2021
in पटना, राजद
0
बंगाल की खाड़ी में डूब मरी है मुख्यमंत्री की अंतरात्मा: तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश किया गया है. इस पर सदन से बाहर निकलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बजट कुछ नहीं बस झूठ का पुलिंदा है. केवल घोषणा किया गया है जो सात निश्चय पार्ट-1 है उसे भी पूरा नहीं किया है. एक भी कारखाने का कोई जिक्र नहीं किया गया है. बंद बड़े चीनी मिल, जुट मिल का कोई जिक्र नहीं है. फूड प्रोसेसिंग के बारे में नहीं किया गया है.

उन्होंने कहा कि सदन में बजट के दौरान कोरोना काल का जिक्र किया गया लेकिन सब जानते है कि स्थिति क्या थी. राजगीर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी लाने की बात कही गई है. महागठबंधन की सरकार ने दावा किया था कि जब राजगीर स्टेडियम बनेगा तो वहां स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाएंगे.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में रोजगार की बात कही गई थी लेकिन अभी तक रोजगार के लिए कुछ नहीं किया गया. आईटी सेल तो दूर की बात अभी तक पलायन रोकने का भी प्रयास नहीं किया गया है. शिक्षा और स्वास्थ्य की खासकर बिहार में चमकी बुखार की स्थिति क्या है सभी जानते हैं.

उन्होंने कहा कि बजट में कुछ नही है केवल भाषण देने वाली BJP नेता और नीतीश कुमार जनता को मूर्ख बना रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक होता है और पत्रकारों पर मुकदमा किया जा रहा है. आज भी हिंदी का पेपर विथ उतर के साथ लीक किया गया है. पहली पाली के बाद दूसरी पाली में भी पेपर लीक हुआ है. जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होता तब तक कुछ नहीं हो सकता है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मेरी मांग है कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें. विपक्ष और पत्रकार आवाज नहीं उठाएंगे तो कौन उठाएगा. अधिकारियों को कुछ जानकारी भी नहीं है विज्ञापन देकर डरा रहे हैं.

तेजस्वी ने कहा कि सरकार सवालों से डरती है और विपक्ष और पत्रकार उजागर कर रहे हैं तो सरकार को दिक्कत हो रही है तो जेल में हमें डाले. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब मरी है. बिहार बोर्ड है. बिहार के छवि की पूरी दुनिया मे बदनामी होगी. फर्जी डीग्री और रिजल्ट में भी फर्जीवाड़ा होता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
बदलेगा भागलपुर सिल्क उद्योग का दिन:शाहनवाज हुसैन

बदलेगा भागलपुर सिल्क उद्योग का दिन:शाहनवाज हुसैन

कोरोना की मुश्किलों के बावजूद राहत दे रहा बजट, नहीं बढ़ा कोई टैक्‍स

कोरोना की मुश्किलों के बावजूद राहत दे रहा बजट, नहीं बढ़ा कोई टैक्‍स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend