ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने संभाला पदभार

UB India News by UB India News
February 12, 2021
in जदयू, पटना
0
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने संभाला पदभार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में कई तरह की परेशानियां हैं जिन्हें मिलकर दूर करूंगा। शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाया जायेगा॥। अपने विभाग का पदभार ग्रहण करने पहुंचे मंत्री नितिन नवीन का स्वागत करते अधिकारी।

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पद संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताएं तो बता दी लेकिन उनके सामने कई बड़ी चुनौतियां भी हैं। सबसे बड़ी चुनौती पहली से लेकर 12वीं तक के 1.25 लाख शिक्षकों की नियुक्ती को लेकर है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि शिक्षकों के लिए हमलोग अधिकाधिक सुविधापूर्ण माहौल बनायेंगे, लेकिन वे बच्चों को गुणवान बनाएं। विद्यालयों का माहौल बेहतर करने में जुटें। शैक्षिक वातावरण को ऊंचा करने में योगदान दें।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

पत्रकारों के साथ बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों से लेकर उच्च शिक्षा तक बिहार के शिक्षण संस्थानों का पुराना गौरव लौटे, हमारा यही लक्ष्य है। पटना विवि की पहचान इसके शिक्षकों से थी, वे देशभर में पहचाने जाते थे। हम कोशिश करेंगे कि योग्य शिक्षक नियुक्त हों। मेरा ये नहीं मानना है कि जो बहाल हैं वे अयोग्य हैं। शिक्षकों में मेधा की कमी नहीं है, पर वे अपना शत प्रतिशत योगदान दें तो निश्चत रूप से बदलाव दिखेगा।

विजय चौधरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाने की होगी। सरकारी स्कूल ऐसे हो जाएं कि निजी में जाने की आवश्यकता ही न रह जाय। मंत्री ने विभाग की चुनौतियां पर कहा कि शिक्षा विभाग बजट और समाज के विकास में योगदान के लिहाज से सबसे बड़ा है। विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कामकाज का बेहतर माहौल बनायेंगे। शिक्षक, छात्र, अभिभावक सबको मिलकर काम करना होगा। शिक्षक रीढ़ हैं। गुणवत्ता शिक्षा उन्हीं पर निर्भर करता है। सरकारी की जिम्मेवारी जरूरतों की पूर्ति की है। शिक्षकों से अपील करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे अपना दायित्व बखूबी निभाएं, उनकी परेशानी, कठिनाइयां हम देखेंगे। सरकारी नियमों और प्रावधानों की सीमा में शिक्षकों को नियुक्ति या अन्य अनुमान्य के लिए कोर्ट न जाना पड़े, हम यह प्रयास करेंगे।

5 बड़ी चुनौतियां
– पहली से लेकर 12वीं तक के सवा लाख शिक्षकों की नियुक्तियां
– स्कूलों में गुणवत्ता शिक्षा की बहाली
– स्कूलों में बच्चों की हो रही कमी को रोकना
– स्कूलों-कॉलेजों में उपस्थिति बढ़ाना
– योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना

प्राथमिकताएं
– सरकारी स्कूलों को प्राइवेट से बेहतर बनाना
– शिक्षकों बच्चों को अपने ज्ञान का शत प्रतिशत दें
– कोरोना काल में बाधित हुई पढ़ाई की भरपाई
– शिक्षण संस्थानों का पुराना गौरव लौटाना
– शिक्षकों के लिए सुविधापूर्ण माहौल बनाना

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
बिहार की मौजूदा औद्योगिक नीति में होगा बदलाव, बेगूसराय में बनाया जायेगा प्लास्टिक पार्क:शाहनवाज

बिहार की मौजूदा औद्योगिक नीति में होगा बदलाव, बेगूसराय में बनाया जायेगा प्लास्टिक पार्क:शाहनवाज

पिता की तस्वीर के साथ विभाग पहुंचे मंत्री नितिन नवीन, वैदिक मंत्रों के साथ ग्रहण किया पदभार

पिता की तस्वीर के साथ विभाग पहुंचे मंत्री नितिन नवीन, वैदिक मंत्रों के साथ ग्रहण किया पदभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend