ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद की जगह विपक्ष के नेता के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम तय !

UB India News by UB India News
February 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, सांसद
0
राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद की जगह विपक्ष के नेता के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम तय !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का 15 फरवरी को कार्यकाल खत्म हो रहा है. अब चर्चा हैं कि कांग्रेस वरिष्ठ नेता मल्लिाकर्जुन खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष का नेता घोषित कर सकती है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को यह सूचित किया है कि खड़गे नेता प्रतिपक्ष होंगे.

लोकसभा चुनाव हारने के बाद गए राज्यसभा

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

बता दें कि कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले दलित नेता खड़गे 2014 से 2019 के बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता रह चुके हैं. बड़ी बात यह है कि खड़गे साल 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे. इसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था.

2014 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं गुलाम
गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के सदस्य हैं. आजाद साल 2005 से 2008 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रहे. वह करीब 41 सालों से संसदीय राजनीति में हैं. वह साल 2014 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं. वह पांच बार राज्यसभा और दो बार लोकसभा सांसद रहे. आजाद के साथ ही बीजेपी के शमशेर सिंह मन्हास, पीडीपी के मीर मोहम्मद फ़ैयाज और नजीर अहमद लवाय का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है. आजाद और नजीर अहमद का कार्यकाल 15 फरवरी को और मन्हास और मीर फयाज का कार्यकाल 10 फरवरी को पूरा हो रहा है.

गुलाम नबी आजाद को लेकर अटकलों का बाजार गर्म
गुलाम नबी आजाद के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलबाजी का दौर शुरू हो गया. जहां एक ओर गुलाम नबी आजाद को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार/ राज्यसभा का चेयरमैन बनाने की बातें चल रही हैं. तो वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि उन्हें किसी महत्वपूर्ण राज्य का गवर्नर बनाया जा सकता है. इसके साथ ही इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं बीजेपी उन्हें जम्मू कश्मीर में बड़ा रोल दे सकती हैं, जहां आने वाले कुछ समय में चुनाव भी होने वाले हैं.

गौरलतब है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने और इसके केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से वहां विधानसभा अस्तित्व में नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 28, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

Next Post
फेक न्यूज़, हेट न्यूज़, और राजद्रोह वाले पोस्ट के लिए मैकेनिज़्म बनाने की मांग पर ट्विटर और केंद्र को SC का नोटिस

फेक न्यूज़, हेट न्यूज़, और राजद्रोह वाले पोस्ट के लिए मैकेनिज़्म बनाने की मांग पर ट्विटर और केंद्र को SC का नोटिस

मोदी ने क्यों कहा, कृषि क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर के आने से किसानों को फायदा होगा

मोदी ने क्यों कहा, कृषि क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर के आने से किसानों को फायदा होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend