ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ए जी एंड पी प्रथम ने राजस्थान के जोधपुर में पहला लिक्वि फाइड और कम्प्रेलस्डग नेचुरल गैस (एल सी एन जी) स्टेशन खोला

गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनने में भारत के सबसे बड़े राज्य, राजस्थान को मजबूती प्रदान की

UB India News by UB India News
January 29, 2021
in कारोबार
0
ए जी एंड पी प्रथम ने राजस्थान के जोधपुर में पहला लिक्वि फाइड और कम्प्रेलस्डग नेचुरल गैस (एल सी एन जी) स्टेशन खोला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जोधपुर : वैश्विक डाउनस्ट्रीम एल एन जी और गैस लॉजिस्टिक कंपनी, ए जी एंड पी, ने आज अपनी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सी जी डी) शाखा – ए जी एंड पी प्रथम के अंतर्गत राजस्थान के जोधपुर में अपने पहले पूर्ण स्वामित्व वाले लिक्वि2फाइड और कम्प्रेेस्ड नेचुरल गैस (एल सी एन जी) स्टेशन खोलने की घोषणा की। राजस्थान के कल्पतरु, जोधपुर स्थित, इस एल सी एन जी स्टेशन में एल एन जी भंडारण और गैसीकरण के 56 मीट्रिक टन की क्षमता वाले दो (2) भंडारण टैंक हैं। एल सी एन जी स्टेशन कमर्शियल, औद्योगिक और आवासीय ग्राहकों के लिए, जो गैस पाइपलाइन से कनेक्ट नहीं हैं, प्राकृतिक (नेचुरल) गैस की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगा, जिसमें हर तरह के सी एन जी संचालित वाहन, ऑटो-रिक्शा से लेकर टैक्सी, कारों और हल्के कमर्शियल ट्रकों तक के मालिक और ड्राइवर शामिल हैं। यह पूरे राजस्थान राज्य का पहला एल सी एन जी स्टेशन है।

पूर्ण स्वामित्व वाले एल सी एन जी स्टेशन के खुलने के साथ, जोधपुर में अब छह ए जी एंड पी प्रथम सी एन जी स्टेशन संचालित हो रहे हैं, जो डीजल शेड, पाल रोड, लालसागर रोड, सूरसागर रोड, मंडोर और सालावास क्षेत्रों में चल रहे हैं। तीन और स्टेशनों के, पाली-हाईवे पर दो और बनार रोड पर एक, अगले महीने चालू होने की उम्मीद है। ए जी एंड पी प्रथम जोधपुर में हजारों घरों, व्यवसायों और कारखानों में सीधे पाइप्ड नेचुरल गैस (पी एन जी) पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछा रहा है।

RELATED POSTS

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

पहले से रिकॉर्ड किये गये बधाई संदेश में, महामहिम, जोधपुर के महाराजा श्री गज सिंह ने कहा कि राज्य भर में प्राकृतिक गैस के वितरण के लिए कई सी एन जी स्टेशन खोलने के साथ-साथ ए जी एंड पी प्रथम के एल सी एन जी स्टेशन का शुभारंभ महत्वपूर्ण है। प्राकृतिक गैस ऐसा ईंधन है, जो राज्य के लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाता है, और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ए जी एंड पी प्रथम के एल सी एन जी स्टेशन के उद्घाटन समारोह में जोधपुर के जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह (आई ए एस) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। इस अवसर पर श्री पी पी जी सर्मा प्रबंध निदेशक – सी जी डी, ए जी एंड पी भी मौजूद रहे।

एल सी एन जी स्टेशन के उद्घाटन के अवसर पर, श्री पी पी जी सर्मा, प्रबंध निर्देशक – सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, ए जी एंड पी, ने कहा कि “राजस्थान में पहला एल सी एन जी स्टेशन खोलने की स्मृति में, हमें महामहिम, जोधपुर के महाराजा, श्री गज सिंह से बधाई संदेश प्राप्त हुआ है, जिसको लेकर हम बहुत ही सम्मानित महसूस कर हैं। श्री इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति से भी हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं और जोधपुर में सी जी डी इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना करने में राज्य सरकार के सभी विभागों के अमूल्य समर्थन के लिए आभारी हैं। हम ए जी एंड पी ईंधन के प्राथमिक स्रोत के रूप में प्राकृतिक गैस को अपनाने और स्वच्छ ऊर्जा वाले भविष्य की दिशा में भारत को आगे बढ़ने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

श्री मनीष गोस्वामी, चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर, राजस्थान, तमिल नाडु और आंध्र प्रदेश और हेड, टेक्निकल सर्विसेज, ए जी एंड पी, ने कहा कि “ए जी एंड पी प्रथम के स्वामित्व वाले एल सी एन जी स्टेशन राजस्थान के लोगों के लिए सी एन जी और प्राकृतिक गैस को आसानी से सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अगले पांच वर्षों में, हम जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में 50 सी एन जी स्टेशनों का निर्माण करेंगे और 2,00,000 से अधिक घरों को पी एन जी से जोड़कर, इस सुरक्षित, कम लागत और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन की बाधारहित आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। हम लोगों को इस परिवर्तन के लिए विशेष प्रोत्साहन का ऑफर देंगे, ताकि वे स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ हवा सुनिश्चित करते हुए, अधिक व्यापार, अधिक लाभ और अधिक बचत करना शुरू कर सकें।”

ए जी एंड पी का अखिल भारतीय सी जी डी नेटवर्क पाँच राज्यों के 31 जिलों में 278,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को कवर करने की योजना बना रहा है, जिनमें उत्तर में राजस्थान, और दक्षिण में केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिल नाडु शामिल हैं। इस प्रक्रिया में 1,500 से अधिक सी एन जी स्टेशन और 17,000 इंच-किमी से अधिक पाइपलाइन स्थापित किये जायेंगे।

ए जी एंड पी प्रथम के बारे में
ए जी एंड पी प्रथम,इंडिया, सिंगापुर स्थित ए जी एंड पी ग्रुप की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सी जी डी) शाखा है, जो एक प्रमुख डाउनस्ट्रीम एल एन जी और गैस लॉजिस्टिक्स कंपनी है। हम अपने टर्मिनलों से बिजली, औद्योगिक, कमर्शियल, घरेलू और परिवहन क्षेत्रों में एल एन जी और प्राकृतिक गैस का वितरण करते हैं।

ए जी एंड पी के पास पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पी एन जी आर बी) द्वारा अवार्ड किये गये 12 सी जी डी लाइसेंस हैं, जो राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिल नाडु, कर्नाटक और केरल के 31 जिलों में विशेष रूप से रोजाना के उपयोग के लिए प्राकृतिक गैस प्रदान करने के लिए दिये गये हैं। ये विशेष अधिकार घरों, औद्योगिक, कमर्शियल, नॉन-कमर्शियल और गैर-घरेलू छूट वाले कमर्शियल (एन डी ई सी) प्रतिष्ठानों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पी एन जी) की आपूर्ति,और साथ ही वाहनों में इस्तेमाल के लिए कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सी एन जी) की आपूर्ति को कवर करते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

Next Post
सोनी सब लेकर आया ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी, नये किस्सेब’

सोनी सब लेकर आया ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी, नये किस्सेब’

चलिए कुछ बेहतर करते हैं, चलिए इंदौरी बनते हैं: अतुल मलिकराम

चलिए कुछ बेहतर करते हैं, चलिए इंदौरी बनते हैं: अतुल मलिकराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend