ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

UB India News by UB India News
August 12, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर पिछले कई महीनों से एक सवाल लगातार बना हुआ था. लेकिन अब यह सवाल और भी गंभीर हो गया है.
पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने पाकिस्तान की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. पत्रकार के मुताबिक, तीन वरिष्ठ सैन्य सूत्रों का मानना है कि इमरान खान की रावलपिंडी की अदियाला जेल में मौत हो चुकी हो सकती है.
हालांकि, सबसे जरूरी बात यह है कि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इमरान खान की मौत का कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है. इसलिए फिलहाल इसे सिर्फ एक अपुष्ट दावा माना जा रहा है.

तीन सैन्य अधिकारियों के हवाले से क्या दावा?’

10 अगस्त को यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में पत्रकार वजाहत सईद खान ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के सैन्य मुख्यालय में मौजूद सूत्रों से बात की है. उनके मुताबिक, तीन वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने अलग-अलग तरीके से यह आशंका जताई कि इमरान खान अब जीवित नहीं हैं.

हालांकि, पत्रकार ने खुद यह भी साफ किया कि इन अधिकारियों ने अपनी आंखों से इमरान खान की मौत नहीं देखी है. उन्होंने सिर्फ ऐसी बातें सुनी हैं, जिसके आधार पर उन्हें यह आशंका है.

आखिर इमरान खान को लेकर इतनी अफवाह क्यों?

इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. लंबे समय तक परिवार और वकीलों को उनसे मिलना काफी कम किया गया है. इसलिए तरह-तरह की अटकलों को हवा मिल रही है.
इमरान खान के परिवार, वकीलों और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI के नेताओं को उनसे मिलने में लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए उनके हालत को लेकर सवाल भी बढ़ रहे हैं. परिवार और पार्टी की ओर से इमरान खान से मिलने की परमिशन देने की मांग की गई है. PTI ने उनके स्वास्थ्य की स्वतंत्र मेडिकल जांच कराने की मांग भी की है.

इससे पहले भी फैली थी अफवाह

इमरान खान की मौत की अफवाह पहली बार नहीं फैली है. नवंबर 2025 में भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उनकी अदियाला जेल में मौत हो गई है. बाद में उनकी बहन उजमा खानम ने 2 दिसंबर को उनसे मुलाकात की और बताया कि वह शारीरिक रूप से ठीक थे. हालांकि उन्हें अलग-थलग रखा गया था.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

'Shortcut Will Cut You Short', प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend