ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

UB India News by UB India News
August 12, 2026
in कैबिनेट, पटना, बिहार
0
सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी मिलने की संभावना है।

बैठक में सभी विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद शाम 6 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग होगी, जिसमें सरकार के फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

पिछली बैठक में 17 एजेंडों पर लगी थी मुहर

कैबिनेट की पिछली बैठक में कुल 17 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी। इनमें स्वास्थ्य, न्याय, खेल और शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल थे।

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए PPP मोड पर 16 मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने की योजना को मंजूरी दी गई थी। इसमें डेंटल कॉलेज भी शामिल हैं। इन मेडिकल कॉलेजों के संचालन के लिए PWC की नियुक्ति का भी फैसला लिया गया था।

19 जिलों में बनेंगे SC-ST स्पेशल कोर्ट

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए बिहार के 19 जिलों में विशेष न्यायालय स्थापित किए जाएंगे। इन अदालतों में सिर्फ SC-ST एक्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। इसके संचालन के लिए 171 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई थी।

वहीं, पूर्णिया, भागलपुर और गया में NDPS एक्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए तीन विशेष अदालतें बनाई जाएंगी। इनके संचालन के लिए 27 नए पद सृजित किए गए थे।

राजगीर में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर

राज्य खेल अकादमी के राजगीर परिसर में अत्याधुनिक ‘स्पोर्ट्स साइंस सेंटर’ स्थापित किया जाएगा। सेंटर के संचालन और रखरखाव के साथ मानव संसाधन तथा आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था को भी मंजूरी दी गई है। इससे खिलाड़ियों को वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय विद्यालय के लिए 30 साल की लीज पर जमीन

पूर्वी चंपारण के पीपरा कोठी में सरकारी जमीन पर केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय को 30 साल की लीज पर भूमि उपलब्ध कराने की मंजूरी भी पिछली कैबिनेट बैठक में दी गई थी। अब आज की बैठक में भी कई विभागों से जुड़े नए प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए.......

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend