राहुल गांधी ने बताईं छात्रों की मागें
पोस्ट में राहुल गांधी ने छात्रों की मांगे बताईं. राहुल गांधी ने लिखा कि छात्रों की मांगें साफ हैं.
1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं.
2. छात्रों से माफी मांगे.
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें.
हम हर मामले की जांच के लिए तैयार, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे: नितिन नवीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा, हमने पहले भी कहा है और अब भी कह रहे हैं कि हम हर मामले की जांच के लिए तैयार हैं। हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, ताकि जो भी दोषी या आरोपी हैं, उन्हें न्याय के दायरे में लाया जा सके। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी आरोपी बच न पाए और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई संकल्प लेते हैं तो देश और दुनिया जानती है कि वह उसे पूरा करके ही रहते हैं।
राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष के जोरदार हंगामे के बी राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में हंगामा जारी है।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दल-बदल विरोधी कानून पर चर्चा की मांग
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राज्यसभा में कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया है। उन्होंने सदन में दल-बदल विरोधी कानून पर विस्तार से चर्चा कराने की मांग की है।
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने नोटिस दिया, पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया। उन्होंने नीट पेपर लीक, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर तत्काल चर्चा की मांग की।
सुरजेवाला ने अपने नोटिस में कहा कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर संकट को देखते हुए सदन के अन्य काम रोककर इस मुद्दे पर चर्चा कराई जाए। उन्होंने कहा कि नीट-यूजी 2026 रद्द होने, 22 लाख से ज्यादा छात्रों के प्रभावित होने और कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों ने परीक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर किया है।
कांग्रेस सांसद ने सीबीएसई की डिजिटल माध्यम से उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था में खामियों, छात्रों की परेशानियों और प्रदर्शन कर रहे छात्रों व अभिभावकों पर पुलिस कार्रवाई का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में भरोसा बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और सुधारों पर तुरंत चर्चा जरूरी है।
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन ‘सुरक्षा कारणों’ से बंद
राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट सहित दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगला आदेश आने तक सुरक्षा कारणों से बृहस्पतिवार सुबह बंद कर दिए गए. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी. यह कदम जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जारी प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के बाद उठाया गया. डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे.”
Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र का आज चौथा दिन, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसद गुरुवार को संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास कांग्रेस के धरने के विरोध में किया जाएगा। कांग्रेस ने यह धरना परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे को लेकर किया था। एनडीए सांसदों का यह प्रदर्शन सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विपक्ष की जिम्मेदारियों से बच रहे हैं और केवल हंगामा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रधानमंत्री मोदी के आवास के पास धरना दिया था। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया था।







