ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

UB India News by UB India News
July 17, 2026
in खास खबर, खेल, फूटबाल
0
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. टूर्नामेंट के फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. खिताब के लिए अब स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे. एक तरफ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगी, तो दूसरी ओर स्पेन 16 साल बाद विश्व कप का खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगा.

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी खिताबी जंग

RELATED POSTS

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई. टीम ने 2010 के बाद पहली बार विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है और अब दूसरे खिताब से सिर्फ एक जीत दूर है. वहीं अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटाया है. लियोनेल मेसी एक बार फिर टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे, जबकि स्पेन की नजरें युवा स्टार लामिन यामाल पर टिकी रहेंगी.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 Final से जुड़े जरूरी सवाल और जवाब

सवाल- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल किन टीमों के बीच खेला जाएगा?

जवाब- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा.

सवाल- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब खेला जाएगा?

जवाब- भारतीय समयानुसार फाइनल मुकाबला 20 जुलाई की देर रात 12:30 बजे शुरू होगा.

सवाल- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कहां खेला जाएगा?

जवाब- फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा.

सवाल- भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल लाइव कहां देख सकते हैं?

जवाब- भारत में फाइनल का सीधा प्रसारण टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE5 पर होगी, जो टूर्नामेंट का आधिकारिक डिजिटल ब्रॉडकास्टर है. ZEE5 पर मुकाबला देखने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा. Jio यूजर्स JioTV ऐप पर DD Sports की फीड देख सकते हैं. टीवी दर्शक DD Sports, Unite8 Sports और Unite8 Sports HD पर मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

सवाल- फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के लिए क्या दांव पर लगा है?

जवाब- अर्जेंटीना के पास लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का मौका है. अगर वह खिताब बचाने में सफल रहती है तो 1958 और 1962 में लगातार विश्व कप जीतने वाले ब्राजील के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. वहीं स्पेन के पास अपने इतिहास का दूसराफीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने का मौका होगा.

पहली बार विजेता को ट्रॉफी और मेडल के साथ दिए जाएंगे चैंपियनशिप रिंग्स

फीफा विश्व कप 2026 के विजेताओं को इस बार ऐतिहासिक प्रतिष्ठित ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ-साथ विशेष रूप से तैयार किए गए चैंपियनशिप रिंग्स भी दिए जाएंगे। फीफा की वेबसाइट के अनुसार, यह पहला मौका है जब फीफा के किसी टूर्नामेंट में इस तरह का सम्मान दिया जा रहा है। अमेरिकी खेल जगत की एक पुरानी और ऐतिहासिक परंपरा से प्रेरित होकर यह कदम उठाया गया है। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को ये रिंग्स पहनाए जाएंगे। खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार, रविवार देर रात 12:30 बजे से शुरू होगा।

अर्जेंटीना के पास खिताब बरकरार रखने का मौका
मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की थी। मैच में अर्जेंटीना की टीम पिछड़ रही थी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी की। एंजो फर्नांडीज ने बराबरी का गोल दागकर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया। इसके बाद, इंजरी टाइम में लाउतारो मार्टिनेज ने निर्णायक गोल दागकर अर्जेंटीना को फाइनल का टिकट दिला दिया। इस हार के साथ ही इंग्लैंड का साल 1966 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया था।
स्पेन का अभेद्य डिफेंस
दूसरी तरफ, स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर साल 2010 की अपनी ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। यह स्पेन के इतिहास का दूसरा विश्व कप फाइनल होगा। इस मैच में स्पेन के युवा खिलाड़ी लैमिन यमाल ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने फ्रांस के लुकास डिग्ने से गेंद छीनी और पेनल्टी हासिल की, जिसे मिकेल ओयारजाबाल ने 22वें मिनट में गोल में तब्दील कर स्पेन को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में पेड्रो पोरो ने दानी ओल्मो के साथ मिलकर बनाए गए एक बेहतरीन मूव को गोल में बदलकर स्पेन को 2-0 से आगे कर दिया। लैमिन यमाल का एक और गोल ऑफसाइड के कारण अमान्य घोषित कर दिया गया। फ्रांस की तरफ से किलियन एम्बापे और ऑरेलियन टचौमेनी ने अंत में काफी प्रयास किए, लेकिन स्पेन का डिफेंस अडिग रहा। अब स्पेन के सामने अर्जेंटीना की चुनौती होगी जो लगातार दूसरे खिताब के लिए जोर लगाएगा।
रिंग्स की खासियत और डिजाइन

  • टूर्नामेंट की याद को संजोए रखने के लिए कुल 2,026 खास रिंग्स बनाए जा रहे हैं। इन्हें बेहद अनोखे अंदाज में तैयार किया गया है।
  • कुल रिंग्स में से 30 रिंग्स विजेता टीम के सदस्यों के लिए सुरक्षित रखे जाएंगे।
  • शेष 1,996 रिंग्स दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त उत्पाद के रूप में उपलब्ध होंगे।
  • हर रिंग के एक तरफ फीफा विश्व कप की ट्रॉफी बनी होगी, जबकि दूसरी तरफ विजेता टीम की पहचान को दर्शाने वाला कस्टमाइज्ड डिजाइन होगा।
  • सभी रिंग्स पर विशिष्ट नंबर दर्ज होंगे, जिन्हें खिलाड़ियों की अंगुलियों के नाप के अनुसार फिट किया जाएगा।
  • इसके साथ ही एक प्रामाणिकता प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
जीत के बाद तुरंत क्यों नहीं मिलेंगे रिंग्स?
फाइनल मैच खत्म होने के तुरंत बाद जश्न के दौरान विजेता टीम के कप्तान और मुख्य कोच को अस्थायी रिंग्स दिए जाएंगे। बाद में, खिलाड़ियों के नाप के हिसाब से कस्टमाइज्ड असली रिंग्स तैयार कर उन्हें आधिकारिक रूप से सौंपे जाएंगे। यानी फीफा विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद खिलाड़ियों को ये चैंपियनशिप रिंग्स नहीं उपलब्ध हो सकेंगे।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

Next Post
20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा.....

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend