ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

UB India News by UB India News
July 17, 2026
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान को भी कानूनी दायरे में लाने का प्रस्ताव है. सरकार आगामी सत्र में The Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Bill, 2026 पेश कर सकती है. यदि यह विधेयक पारित हो जाता है, तो जिस तरह राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन में बाधा डालना या उसका अपमान दंडनीय अपराध है, उसी तरह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी.

क्या है नए विधेयक का प्रस्ताव?

RELATED POSTS

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

सरकार ने राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है. मौजूदा कानून में केवल राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन में बाधा डालने या उसका अपमान करने पर सजा का प्रावधान है. नए संशोधन के जरिए इसी कानून के दायरे में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को भी शामिल करने की बात कही गई है.

क्यों लाया गया यह संशोधन?

विधेयक के साथ जारी Statement of Objects and Reasons में कहा गया है कि 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा की बैठक में तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया था कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम’ ने स्वतंत्रता आंदोलन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी और इसे ‘जन गण मन’ के समान सम्मान और समान दर्जा प्राप्त होगा. हालांकि, वर्तमान कानून में ‘वंदे मातरम’ के अपमान को रोकने के लिए कोई अलग कानूनी प्रावधान नहीं है. इसी कमी को दूर करने के लिए सरकार यह संशोधन लेकर आएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

Next Post
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend