ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

UB India News by UB India News
July 16, 2026
in खास खबर
0
संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद महासचिव जयराम रमेश और सांसद नासिर हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार जिन प्रमुख विधेयकों को लाने की तैयारी में है, कांग्रेस उनका विरोध करेगी. पार्टी ने परिसीमन, संविधान संशोधन, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, एफसीआरए संशोधन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में प्रस्तावित बदलावों का विरोध करने का ऐलान किया है.

सरकार ने अब तक विधेयकों की जानकारी नहीं दी

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

जयराम रमेश ने कहा कि सरकार ने अभी तक औपचारिक रूप से यह नहीं बताया है कि मानसून सत्र में कौन-कौन से विधेयक पेश किए जाएंगे. इसी वजह से संभावित विधेयकों पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को होने वाली सर्वदलीय बैठक में सरकार से इस संबंध में जानकारी मांगी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा जाएगा.

‘सर्वदलीय बैठक केवल औपचारिकता बनकर रह गई’

कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. जयराम रमेश ने कहा कि यह बैठक अब केवल औपचारिकता बनकर रह गई है. उनके मुताबिक, वहां कई नेता अपनी बात रखते हैं, लेकिन आखिर में फैसले कुछ ही लोग लेते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष की राय को गंभीरता से नहीं लिया जाता.

परिसीमन और संविधान संशोधन का होगा विरोध

कांग्रेस ने कहा कि यदि सरकार परिसीमन (Delimitation) विधेयक लाती है तो उसका पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा. पार्टी इस मुद्दे पर पूरे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश करेगी. साथ ही संविधान संशोधन से जुड़े किसी भी प्रस्ताव का भी विरोध किया जाएगा. जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक दलों को तोड़कर और अन्य तरीकों से लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह संविधान की भावना के खिलाफ है और कांग्रेस इसका विरोध करेगी.

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ और अन्य विधेयकों पर भी आपत्ति

बैठक में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (ONOE) से जुड़े प्रस्ताव और उस पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई. कांग्रेस ने कहा कि वह इस प्रस्ताव का भी विरोध करेगी. इसके अलावा सांसदों, विधायकों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री के चुनाव एक साथ कराने से जुड़े किसी भी विधेयक का समर्थन नहीं किया जाएगा.

पार्टी ने एफसीआरए (FCRA) संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 में प्रस्तावित संशोधनों का भी विरोध करने का फैसला किया है. कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री अन्न योजना इसी कानून के आधार पर संचालित होती है और इसमें बदलाव उचित नहीं होगा.

विपक्षी दलों से संपर्क में कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी उन सभी विपक्षी दलों के संपर्क में है, जिन्होंने पहले भी परिसीमन का विरोध किया था. उनका कहना है कि संसद के भीतर और बाहर इस मुद्दे पर संयुक्त रणनीति बनाई जाएगी. कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि फिलहाल जिन भी प्रमुख विधेयकों के आने की संभावना है, उनमें से किसी का भी समर्थन करने की स्थिति में पार्टी नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

Next Post
‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव..............

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने ................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend